36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, बीजेपी नेता को लगी गोली हालत नाजुक

मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं का कहर जारी है। रेत विवाद में मध्यप्रदेश में आए दिन खून खराबा होता है,अलग-अलग गुट एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं और लगातार एक दूसरे पर का हमले की खबर सामने आती रहती है। इसी बीच एक खबर जबलपुर जिले से सामने आया। जहां जबलपुर में शाहपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार रेत रॉयल्टी विवाद को को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, इसमें बीजेपी मंडल अध्यक्ष को गोली लग गई है। अस्पताल में भर्ती नेता की हालत नाजुक है।

खबरें और भी 👉👉 सीधी जिले में एक और ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज आया सामने, समुचित इलाज की व्यवस्था ना होने की वजह से रीवा रेफर.

खूनी संघर्ष के दौरान मंगलवार की रात शाहपुरा के पड़ाव रेत नाके पर रॉयल्टी को लेकर दो गुटों में विवाद की स्थिति हो गई। जिसके बाद एक गुट के एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान भाजपा युवा नेता दीपक सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल में दीपक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा नेता दीपक सिंह और रॉयल्टी लेने वाले लोगों में विवाद के दौरान रॉयल्टी लेने वाले एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली इस तरह दागी गई कि वह भाजपा युवा नेता की जबड़े में घुसकर पार निकल गई। जिसके बाद भाजपा नेता दीपक सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। दीपक को फौरन जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। बीजेपी नेता की हालत नाजुक है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के मालकछार रेत नाका पर रेत ठेकेदार के गुर्गों ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष और उसके भाई समेत अन्य पर दनादन फायर कर दिए। आरोपियों ने 315 बोर और 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की है। इधर वारदात की सूचना लगते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 312 बोर के 17 और 12 बोर के तीन खोके जब्त किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी 👉👉 अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने की पुलिस में शिकायत,पुलिस मामले की जांच में जुटी.

पुलिस के अनुसार शाहपुरा निवासी शैलू सिंह ठाकुर का रेत का काम है। उनका छोटा भाई दीपक सिंह बीजेपी शाहपुरा मंडल और जबलपुर रिलीवर ऑर्गनाइजेशन का अध्यक्ष है। रात लगभग साढ़े आठ बजे शैलू सिंह और दीपक सिंह मालकछार रोड पर स्थित रेत नाका पहुंचे। जहां नाका रॉयल्टी काटने वालों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान नाका कर्मियों ने अपनी 12 और 315 बोर की बंदूकें निकाली और दनादन फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर फायरिंग के एक दर्जन से ज्यादा खोखे मिले हैं। हालांकि फायरिंग करने वाले आरोपी फिलहाल फरार हैं। वही रेत के परिवहन को लेकर पिछले कुछ दिनों से रॉयल्टी का विवाद चल रहा था लेकिन दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी की नौबत आ गई।

खबरें और भी 👉👉 एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद रिपोर्ट लिखाने.

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि विपक्षी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी है। साथ ही जबलपुर समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष भी हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दीपक सिंह के समर्थकों द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की मांग की जा रही है।

Related posts

कोरोना कहर : अनूपपुर सहित प्रदेश के 4 और जिलों में लगा टोटल लॉकडाउन..

MP SIDHI NEWS TEAM

साल की बच्ची का बदमाश ने दबाया मुंह, गोद में उठाकर भाग रहा था

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र से बसों का आवागमन 14 जुलाई तक बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से May 26, 2021 at 9:31 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में…. […]

Reply
इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलो May 27, 2021 at 12:06 am

[…] खबरें और भी 👉👉 रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में…. […]

Reply
अब यास तूफान : भारी बारिश की चेतावनी के चलते रीवा और सतना सहित 13 जिलों में खरीदी केंद्रों में उपार् May 27, 2021 at 12:45 am

[…] खबरें और भी 👉👉 रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!