25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने की पुलिस में शिकायत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

फाइल फोटो

छतरपुर : जिले में अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने पुलिस में शिकायत की है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विधायक का कहना है कि कुछ दिनों से एक महिला उन्हें मेसेज और वीडियो कॉलिंग कर परेशान कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक नीरज दीक्षित ने गड़ीमलहरा थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि काफी दिनों से उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ रहे थे तो उन्होंने सोचा कि यह मैसेज किसी जरूरतमंद के उनकी विधानसभा क्षेत्र के होंगे। बाद में वीडियो कॉलिंग के जरिए भी उन्हें परेशान किया जाने लगा और एक दिन वीडियो कॉलिंग में एक महिला ने उनके सामने ही अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी ।ब्लैकमेलिंग से तंग आकर और महिला के अश्लील हरकतों से परेशान होकर विधायक ने पूरे मामले में लिखित शिकायत गढ़ीमलहरा पुलिस को की है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यह महिला कौन है और किस वजह से विधायक को परेशान कर रही थी। वहीं डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि इस तरह की साइबर क्राइम हो रहे हैं और कई बार अश्लील हरकतें करते हुए महिलाएं वीडियो कॉलिंग के जरिए कॉल रिकॉर्ड कर लेती है। उसी के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को ब्लैकमेल करने लगती है। इन्हीं सब तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और जल्द ही ब्लैकमेल करने वाली महिला तक पहुंच जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि कहीं ना कहीं इसमें पूरा एक गिरोह शामिल होने की सम्भावना है। वहीं विधायक नीरज दीक्षित का कहना था कि समय रहते ही मैंने इस बात की शिकायत पुलिस में कर दी है, और मुझे नहीं मालूम है कि आखिर ब्लैकमेलिंग करने वाली कौन महिला है।

Related posts

धान के भूसे में छिपाकर आंध्र से लाया जा रहा था गांजा, नारकोटिक्स विभाग ने पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी : बड़ी खबर पत्रकार व रंगकर्मियों के साथ हुई घटना पर सीधी कोतवाली TI संस्पेंड और सब इन्स्पेक्ट लाइन अटैच

MP SIDHI NEWS TEAM

संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें,लड़ाई अभी लंबी है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!