32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सामान्य वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला

एससी, एसटी आयोग की तर्ज पर मध्यप्रदेश में अब सामान्य वर्ग आयोग बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में आज बड़ा फैसला लिया है। यह आयोग सामान्य वर्ग के कल्याण का काम करेगा। सतना के शिवराजपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबी रेखा का राशन हर वर्ग के आदमी को मिलेगा, चाहे वो सामान्य हो या अन्य।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली संकट को लेकर कहा कि बिजली की समस्या इस बार जरूर है। पानी गिरा नहीं तो नर्मदा जी का बांध खाली है, पानी वाली बिजली बनी नहीं। बिजली की कमी आ गई, लेकिन खरीदकर पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि 20-25 गांव के बीच में एक स्कूल ऐसा हो जो प्राइवेट स्कूल से बढ़कर हो। स्कूल में ही सब सुविधा हो, उसमें बस भी हो। ऐसा एक स्कूल 18 करोड़ में शिवराजपुर में बनाया जाएगा।

प्रतिमाह 7 तारीख को बटेगा राशन

शिवराज ने मंच से कहा कि जिले में 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इलाज और अच्छे अस्पताल की जरूरत कोरोना काल के समय समझ आई। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को राशन बांटा जाएगा। अगर उस दिन पूरा न हो पाए तो दूसरे दिन बंटवाएंगे।

पूर्व सीएम कमलनाथ पर कसा तंज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा के दौरान कमलनाथ पर तंज करते हुए बोले कि हम कमलनाथ जैसे पैसों के लिए रोते नहीं हैं। दो बार कोरोना के कारण प्रदेश में कर आना बंद हुआ। सबकुछ बंद रहा, जिससे खजाने की हालत खराब हुई, लेकिन हमने कर्जा लेकर जनता की सेवा की। जनता की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे। उन्होंने यहां हाट बाजार बनाए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 1 बजे सतना पहुंचे। हवाई पट्टी पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वे शिवराजपुर के लिए रवाना हुए। यहां सभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याएं हल करते नजर आए। उनके साथ रथ में वनमंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी कुंवर विजय शाह, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, रामपुर बघेलान विधायक सहित सतना सांसद गणेश सिंह मौजूद रहे। यात्रा शिवराजपुर से सिंहपुर करीब 23 किमी की है। सीएम का यह दौरा रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है।

सीएम बोले-अभी थोड़ा कड़की में हूं…

मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। कोरोना आ गया तो बाजार बंद, कारखाने बंद, व्यापार बंद तो सरकार के खजाने पर पैसा आना भी बंद। अब मामा परेशान, पैसा है नहीं, कोरोना का इलाज भी करवाना है। अभी थोड़ी कड़की में हूं, जुगाड़ में लगा हूं, विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना में जनता से नहीं मिल पाए थे। अब फिर जनता के बीच जाएंगे।

यूका एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे का NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध किया है। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजदीप सिंह मोनू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी प्रदर्शन की तैयारी में थे। कार्यकर्ता हेलिपैड पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Related posts

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली बसों पर लगाई गई रोक

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर के जयारोग्य के कमलाराजा अस्पताल में मंगलवार को ऑक्सीजन खत्म,तड़प-तड़प कर 3 मरीजों की मौत,कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का दावा 10 लोग मरे….

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में मेडिकल फील्ड में निकली भर्ती : शहरी हेल्थ एंड वेलनेस में संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की निकली भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!