29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद रिपोर्ट लिखाने

अनंतपुर अंतर्गत अरूण नगर कालोनी में दोपहर को एक दर्जन बाइक सवार शरारती तत्वों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। वे मोहल्ले में पहुंचते ही पहले कट्टे से चार फायर किए। फिर करीब 15 मिनट तक पत्थरबाजी करते रहे। वारदात के बाद घर के अंदर मौजूद पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी। फिर भी पुलिस नहीं पहुंची। जब आरोपी दहशत फैलाने के बाद कॉलोनी से चले गए तो पीड़ित खुद​ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा।

खबरें और भी 👉👉 नशे के खिलाफ बहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी : गांजा तथा कोरेक्स के अवैध विक्रेता को बहरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार.

पूरा मामला

विश्वविद्यालय थाना पहुंचे वार्ड क्रमांक 10 निवासी निशांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि अनंतपुर अंतर्गत अरुण नगर कॉलोनी में दोपहर को उनके घर के सामने एक दर्जन बाइक सवार अचानक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जब तक घर के कुछ लोग समझ पाते आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी करीब 200 पत्थर बरसाए जिससे घर में लगी खिड़कियों के कांच टूट गए साथ ही आरोपियों ने कार की कांच को छोड़कर कार में रखे 75 हजार रुपये भी लूट।

खबरें और भी 👉👉 ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल.

पीड़ित निशांत तिवारी का कहना है कि सभी आरोपी जान पहचान के हैं जो कुछ वर्षों तक बाहर थे 2 वर्ष पहले उनके द्वारा पीड़ित की एजेंसी से कुछ उधारी भी ली गई थी जिसका पैसा भी आज तक नहीं दिया गया था।पीड़ित का कहना है कि घटना के बारे में  डायल 100 पर सूचना दी गई थी लेकिन डायल 100 नहीं पहुंची जिसकी वजह से पीड़ित खुद रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा।

खबरें और भी 👉👉 सागर रहली में लोगों ने दूल्हे को पीटा, ससुराल की बजाय बारात लेकर पहुंचा थाने.

पुलिस ने फायरिंग और लूट की घटना से किया इनकार

आज दोपहर हुए इस घटना क्रम में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह बिसेन का कहना है कि लूट व फायरिंग की घटना अफवाह है। आरोपी जब घर के अंदर गए ही नहीं तो लूट कैसे हो सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के मामले की जांच चल रही है और अभी तक कारतूस के खोखे बरामद नहीं हुए हैं ।पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी 👉👉 नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार.

वही दिनदहाड़े फायरिंग की इस घटना से मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति निर्मित है ।मोहल्ले वाले डरे हुए हैं, कई लोगों ने खाली कारतूस के खोखे भी देखें जिसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल की है।

Related posts

जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, काढ़ा वितरण में शिकायत आने पर भड़के

MP SIDHI NEWS TEAM

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

धुम्मा में आयोजित युवा चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट अजय सिंह राहुल के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!