36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

CM गृहमंत्री के लिये आतंकवादी के नारे, नरोत्तम मिश्रा का भावुक बयान- जनहित सबसे प्रमुख

मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा के मामले में नया मोड आ गया है। शुक्रवार 15 अप्रैल को नीमच में जुमे की नमाज के बाद खरगोन में हुई हिंसा पर पुलिस की कार्रवाई को पक्षपाती बताते हुए समुदाय विशेष की भीड़ ने सवाल उठाए । वही पुलिस, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मुर्दाबाद के ना सिर्फ नारे लगाए बल्कि आतंकवादी और गोली मारने तक की बात कहीं है ।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 150 से 200 लोगों पर मामला दर्ज किया है।वही गृहमंत्री ने भी लॉ एंंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए किसी भी सीमा तक जानें की बात कहीं है।

दरअसल, बीते दिनों खरगोन में हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को जिला एमआईसी कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने शासन के खिलाफ अशोभनीय नारेबाजी की। वही कलेक्टर के आदेश (धारा 144) भी अवहेलना की, जिसके बाद केन्ट पुलिस ने गुलाम रसुल, सलीम उर्फ गुडलक, यासीन, जावेद, सईद, वसीम, छोटू, राजा, पूर्व पार्षद इकबाल हुसैन, असलम कोरियर, आसिफ मंसूरी सहित अन्य 150 से 200 के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

नीमच एसपी सूरज वर्मा ने बताया की यह लोग ज्ञापन देने के लिए इकट्ठे हुए थे और ज्ञापन देने से पहले उन्होंने नारेबाजी की थी जिसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ टाइप के नारेबाजी की थी जिसे संज्ञान में लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है बाकी अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, वही इन लोगों से बॉन्ड भरवाने की कार्रवाई की गई है ताकि यह लोग इस प्रकार का कोई काम ना करें।नीमच के एसपी सूरज वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है।

गृह मंत्री बोले मैं नहीं डरने वाला
नीमच के प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर डॉ. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि हम जब राजनीति में आए हैं तो यह प्रण रहता है कि पूरे समर्पण के साथ समाज के लिए काम करेंगे। हमें गोली मारने की बात करते हो या हमें आतंकवादी कहते हो, तो मैं इससे नहीं डरने वाला। मध्य प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने के लिए किसी भी सीमा तक जाउंगा। यह लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं तो निकालते रहे। मैं राजनीति में ‘मनसा, वाचा, कर्मणा’ के प्रण के साथ  समाज सेवा कर रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा। 

इस पूरे मामले पर नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि खरगोन में हिंसा के बाद दंगाइयों के खिलाफ विधि सम्मत तरीके से कार्रवाई की गई है। जो भी न्यायालय जाना चाहता है, जा सकता है।खरगोन में पूरी तरह शान्ति बनी हुई है और हालात अब सामान्य हैं।स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर स्थिति की समीक्षा कर कर्फ्यू में ढील दे रहा है।वही गोली मारने वाली बात पर कहा कि प्रदेश की शांति और अमन के लिए किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए प्रदेश सबसे प्रमुख है।

Related posts

अब 9 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन इंदौर उज्जैन महाकाल सहित सभी धार्मिक स्थल भी बंद, 4986 नए केस आए सामने

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6516 नए पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस, 9 की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

राजधानी भोपाल में पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, कोलार इलाके में पुलिस की बीच सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,युवक माँ दिखाने ले कर जा रहा था अस्पताल ….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!