28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

सीधी जिले में एक और ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज आया सामने, समुचित इलाज की व्यवस्था ना होने की वजह से रीवा रेफर

सीधी : सीधी जिले में ब्लैक फंगस का एक और मरीज सामने आया है, जिसकी पुष्टि चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर की है। जिले में जांच की व इलाज की कोई अन्य सुविधा न होने के कारण संदिग्ध मरीज को संजय गांधी चिकित्सालय रीवा के लिए रेफर किया गया है।वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि संदिग्ध ब्लैक फंगस से पीड़ित है या नहीं।

गहन चिकित्सा वार्ड में भर्ती था मरीज

शहर के जमोड़ी निवासी दीपक सिंह गहरवार को तेज बुखार व सिर तथा गले मे तेज दर्द होने के कारण उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया था। जहां मरीज की स्थिती देख कर चिकित्सकों द्वारा ICU वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया है। मरीज के गले व चेहरे में सूजन तथा आंख में धब्बे के निशान होने पर डॉक्टरों द्वारा ब्लैक फंगस होने की संभावना जताई गई है। मरीज को सही उपचार न मिल पाने के कारण उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था जिस कारण मरीज को रीवा के लिए रेफर किया गया है।

जिले में नही है ब्लैक फंगस की उपचार की समुचित व्यवस्था, मरीज को रीवा किया गया रेफर

जिला चिकित्सालय सीधी में ब्लैक फंगस से पीडित मरीजों के जांच व उपचार लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। बताया गया कि ब्लैक फंगस से पीडित मरीज को एमफो टेरीसीन बी देना पड़ता है किंतु यह अभी तक जिले में उपलब्ध नहीं हो पाया हैै। इसके साथ ही जांच करने सहित अलग से वार्ड बनाने के निर्देश का भी पालन सुनिश्चित नहीं किया गया है। जिले में उपचार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण चिकित्सकों के समक्ष रेफर करने का मार्ग खुला हुआ है। संदिग्ध संक्रमित को सोमवार को मेडिकल कालेज रीवा में चर्चा के उपरांत संजय गांधी चिकित्सालय रीवा रेफर किया गया है , जहा उसे समुचित उपचार मिलने की संभावना है।

एक मरीज जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए आया, जिसके लक्षण को देखते हुए ब्लैक फंगस की पुष्टि हो रही है, किंतु यहां इंजेक्सन सहित अन्य सुविधा न होने के कारण सोमवार को रीवा रेफर किया जाएगा।
डॉ. आईजे गुप्ता

Related posts

सीधी जिले के 51 केन्द्रों में लगाया जा रहा कोरोना का निःशुल्क टीका कलेक्टर चौधरी ने की अपील – नजदीकी केंद्र में पहुंचकर लगाएं कोरोना का टीका

VIKASH KUMAR DWIVEDI

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा सरकार के पास नीति और नियत का अभाव,भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त, निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद :- अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!