27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

सागर रहली में लोगों ने दूल्हे को पीटा, ससुराल की बजाय बारात लेकर पहुंचा थाने

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सागर जिले में एक दूल्हे को घोड़े से उतार कर पीटने का मामला सामने आया है। घटना जिले के रहली थाना अंतर्गत रामपुरा गांव की है। एक दूल्हे की उसकी ही बारात में जमकर पिटाई कर दी गई। दूल्हा बारात लेकर घोड़ी पर सवार होकर अपने कुल देवताओं के मंदिर पर पूजन के लिए जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही एक गली से बारात निकली तो कुछ लोग आए और दूल्हे के साथ विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की घटना के बाद दूल्हा बारात लेकर ससुराल की जगह सीधे थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी 👉👉 सीधी : सख्त हुआ कोरोना कर्फ्यू, धारा 144 के आदेश जारी, ये सुविधा रहेगी प्रतिबंधित.

बारात में दूल्हे की पिटाई
रामपुरा गांव का रहने वाला बलराम पटेल वो दूल्हा है जिसके साथ कि उसकी ही बारात में मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा बलराम अपने कुल देवी देवताओं के दर्शन के लिए बारात के साथ जा रहा था तभी उसकी बारात एक गली से गुजरी। गली के एक मकान में गमी हो गई थी और परिवार वाले मातम मना रहे थे। बारात वहां से निकलने वाली थी इसी दौरान कुछ युवक मौके पर आए और दूल्हे को रोक लिया। गांव के ही मुकेश यादव,चंदन यादव और रानू यादव दूल्हे के पास पहुंचे और ये कहते हुए विवाद करना शुरु कर दिया कि उनके परिवार में गमी है और तुम दूल्हा बनकर खुशियां मना रहे हो। इसी बात को लेकर दोनों के विवाद होने लगा जो कि कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि विवाद कर रहे परिवार के सदस्यों ने दूल्हे बलराम के साथ मारपीट कर दी। उसे लात घूसों व बेल्ट से पीटा गया। एकाकएक हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। बारात में शामिल महिलाएं व बच्चे चीखने लगे। विवाद होते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया।

खबरें और भी 👉👉 नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार.

ससुराल की जगह थाने बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
अपने साथ ही मारपीट की इस घटना से आहत दूल्हा बलराम ससुराल बारात ले जाने से पहले थाने ही बारात लेकर पहुंच गया। जहां उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। रहली थाना के एसआई बीके यादव ने बताया दूल्हा बलराम पटेल गांव में घोड़े पर बैठकर पूजा करने जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने बलराम की शिकायत पर आरोपी चंदन यादव, मुकेश यादव और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी 👉👉 तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने कही बड़ी बात..

Related posts

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने बीमार युवती से छेड़छाड़ की

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में चार करोड़ से अधिक की भूमि पर कब्‍जा करने वाले आठ व्‍यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

मासूम बच्ची को उठा ले जा रहा था मैजिक वाला,पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!