27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह को ट्वीट कर पिता के लिए मांगे इंजेक्शन। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG के 80 डोज की है दरकरार।

कोरोना महामारी के बाद सामने आई ब्लैक फंगस भी अब लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। इसके इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन भी मार्केट से गायब हैं। जिनके परिजन अस्पताल में भर्ती हैं वे भटक रहे हैं उन्हें इन्जेक्शन नहीं मिल रहे। ग्वालियर में एक ऐसी ही परेशान बेटी ने अपने पिता के जीवन को बचाने के लिए गुहार लगाईं है।

ब्लैक फंगस के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे व्यवसायी की एक आंख और जबड़ा निकालना पड़ा है। हालत गंभीर है। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG इंजेक्शन के 20 डोज लग चुके हैं पर अभी भी 80 डोज की दरकरार है। कलेक्टर से लेकर अन्य अफसर इंजेक्शन नहीं दिला पा रहे हैं। यही कारण है कि मंगलवार को पिता के लिए बेटी ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से मदद की गुहार लगाई है। पिता के लिए बेटी का गुहार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसने अस्पताल के नीचे खड़े होकर बनाये वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मदद की गुहार लगाई है। बेटी ने कहा है कि उसकी कोई मदद नहीं कर रहा वो अब तक करीब 800 फोन लगा चुकी हैं। सही मददगार नहीं आ रहे फ्रॉड लोग सामने आ रहे हैं। उसके पिता को ब्लैक फंगस हुआ है डॉक्टरों ने एक आँख और एक जबड़ा निकाल लिया है मेरी मदद कीजिये।

खबरें और भी 👉👉 अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित.

पूरा मामला
शहर के डीडी नगर निवासी राजकुमार शर्मा ट्रैक्टर की एजेंसी चलाते हैं। 27 अप्रैल को वह कोरोना की चपेट में आए थे। किसी तरह कोरोना से ठीक हुए तो उसके बाद ब्लैक फंगस की आफत ने शर्मा परिवार की मुसीबत बढ़ा दी। राजकुमार को ब्लैक फंगस हो गया। 15 मई को उन्हें सेवा नगर रोड पर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फंगस काफी तेजी से फैल रहा था। डॉक्टर ने करीब 100 इंजेक्शन के इंतजाम करने के लिए कहा था। राजकुमार की बड़ी बेटी रेनू 19 साल ने अपने मामा के साथ मिलकर किसी तरह सिर्फ 20 इंजेक्शन का इंतजाम कर पाए हैं। जिस कारण फंगस फैलने से रेनू के पिता की लेफ्ट आई (उल्टी आंख) व ऊपर का जबड़ा निकालना पड़ा है। लिपोसोमल एमफोटेरेसिन बी-50 MG की डिमांड पूरी नहीं हो रही है। रेनू अपने मामा के साथ कलेक्टर ग्वालियर, सभी SDM व ड्रग कन्ट्रोलर तक कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

Related posts

सीधी में आज हुआ कोरोना विस्फोर्ट,एक साथ मिले दर्जन भर मरीज …….MP सीधी NEWS की अपील कोरोना जैसे इस महामारी के जंग में दो गज की दूरी माश्क है बेहद जरूरी…

VIKASH KUMAR DWIVEDI

आगामी आदेश तक रीवा में वैवाहिक कार्यक्रमों में लगा पूर्ण प्रतिबंध,आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

आयुष राज्यमंत्री कांवरे के प्रयास से 136 चिकित्सकों की परिवीक्षावधि समाप्त

VIKASH KUMAR DWIVEDI
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!