27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मौसम

नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ पूरे देश में आज से नौतपा शुरु हो गया है, वही दूसरी तरफ Cyclone Yaas का खतरा मंडराने लगा है । नौतपा आज शनि गुरुवार से शुरू होंगे, नौतपा यानि गर्मी के मौसम से अधिक तपने या गर्म रहने वाले नौ दिन। नौतपा 25 मई से लेकर 3 जून तक चलेगा। इस दौरान तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है साथ ही पूरे 9 दिन तापमान औसतन 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। खासबात यह है कि रात का तापमान भी इन दिनों 31 डिग्री या इससे ऊपर हो सकता है। यानी इस बार नौतपा अधिक गर्म हो सकता है। वही दूसरी तरफ Cyclone Yaas का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्य प्रदेश के 5 संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वही बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी 👉👉 तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने कही बड़ी बात..

उल्लेखनीय है कि हर साल नौतपा के दिन 25 मई के 3 जून के बीच आते हैं। इन दिनों को गर्मी के सर्वाधिक गर्म दिन माना जाता है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में यदि तेज गर्मी पड़ गई तो समझो अच्छी बारिश होगी। यदि नौतपा क बीच में यदि बारिश हुई तो कम बारिश होगी। पिछले साल भी नौतपा के पहले ही दिन बारिश हो गई थी। हालांकि बीच में भी एक बार बारिश हो गई थी। जिससे पिछले साल नौतपा के दिनों में अधिक कर्मी नहीं पड़ी थी।

खबरें और भी 👉👉 ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा.

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को शहडोल, रीवा, जबलपुर, होशंगाबाद और सभांगों के जिलों में बारिश की संभावना जताई है और वही इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने के भी आसार है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 1 जून को केरल में मानसून के दस्तक देते ही मप्र के इंदौर में 20 जून के आसपास आने की संभावना है।

खबरें और भी 👉👉 पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार.

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में Cyclone Yaas बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा और बुधवार को बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा।ऐसे में आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।वही 26 मई को यह उड़ीसा के बालासौर तट से टकराएगा, जिसके कारण आधे पश्चिमी मप्र में पूर्वी हवाएं तो आधे में उत्तरी हवाएं चलेगी। इसका असर से 28 मई तक पूर्वी मध्यप्रदेश में रहेगा और नमी के चलते इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यास का असर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर दिखेगा और झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है।इसके अलावा यूपी-बिहार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है, अगले 48 घंटों में यूपी और बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इस बार मानसून के जल्द आने के आसार
मौसम विभाग की मानें तो इस बार अंचल में मानसून जल्द दस्तक दे सकते हैं। हालांकि केरल व दक्षिण के राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। इसलिए इस बार 15 जून के आसपास अंचल में मानसून सक्रिय हो सकता है। हालांकि उससे पहले प्री मानसून की बारिश भी हो सकती है।

खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एवं कांग्रेस विधायक क्राइम ब्रांच में शिवराज सिंह जी के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग.

मानसून के जल्द आने को देखते हुए किसान हुए सक्रिय
इस बार मानूसन के जल्द सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए अंचल के किसान सक्रिय हो गए है। किसानों ने जल्द बारिश होने की उम्मीद में अपने खेतों को खरीफ की फसल के लिए तैयारी कराना शुरू कर दिया है, जिससे बारिश शुरू हो और वे अपनी फसलों की बुवाई शुरू कर दें। खासतौर से अरहर की खेती करने वाले किसानों ने तो खेतों को तैयार ही कर लिया है। केवल अब बारिश होने की उम्मीद में अपनी बुवाई को रोके हुए बैठे हैं।

Related posts

अगले 24 घंटों में बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार

MP SIDHI NEWS TEAM

17 दिसंबर से शीतलहर चलने के आसार,तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

MP SIDHI NEWS TEAM

उज्जैन सहित प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

सीधी : सख्त हुआ कोरोना कर्फ्यू, धारा 144 के आदेश जारी, ये सुविधा रहेगी प्रतिबंधित - MP Sidhi News May 25, 2021 at 4:48 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!