25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

देवास। देवास में पत्नी के अफेयर का पता पति को चल गया तो कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से अपने ही पति को ही मरवा डाला।जिले में 29 जुलाई को हुई हत्या में मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी ही निकली। उसने ही पति की हत्या की साजिश प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ रची। चारों आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद केबल वायर से गला घोंटकर मार डाला था। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के दीपगांव में बंटी नाथ (30 साल) का शव खेत पर बने टप्पर में मिली थी। खेत दीपगांव के ही शिव कलोता का है। बंटी उसके खेत पर काम करता था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह मूल रूप से थाना छिपाबड़ के गांव कानपुरा (जिला हरदा) का रहने वाला है। वह करीब 10 साल से यहां पत्नी बाजल उर्फ राजवंती के साथ रह रहा था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि बंटी के अलावा शिवकलोता के खेत में पप्पू नाथ भी काम करता है। पप्पू नाथ का दोस्त गणेश नाथ अक्सर उससे मिलने आता था। गणेश का बंटी की पत्नी से अफेयर हो गया था। दोनों के बीच 2 साल से गलत रिश्ते थे। इसकी जानकारी बंटी को लग गई थी। इसके बाद से वह पत्नी को पीटने लगा था।

पत्नी ने रची हत्या की साजिश

पत्नी ने प्रेमी गणेश को यह बात बताकर पति को ठिकाने लगाने की योजना हत्या से 8 दिन पहले बना ली थी। योजना के तहत 28 जुलाई की रात पप्पुनाथ के यहां शराब और मुर्गे की पार्टी रखी गई। बस स्टैंड पर आरोपी विजय (19 साल), गणेश (27 साल), पप्पू नाथ (35 साल), धर्मेंद्र (24 साल) ने बंटी को बुलाकर शराब पिलाई। इसके बाद बंटी को घर जाने दिया। रात में चारों आरोपी बंटी के घर पहुंचे। पत्नी ने गेट खोल दिया। चारों लोगों ने केबल वायर से गला घोंटकर बंटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे वहीं खाट पर छोड़कर भाग गए।

Related posts

डबल मर्डर से सनसनी: जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या, मां घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न,जीतने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास करें अर्जित – महामंत्री रावत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!