24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

लव जिहाद का सनसनीखेज मामला; ऋषभ बन कर दोस्ती की निकला शौकत

लव जिहाद का राज खुलते ही आरोपी ने तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी

उज्जैन। उज्जैन में देशद्रोही की घटना के बाद उपजा तनाव कम हुआ ही नहीं था कि अब लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। मामला यह है कि एक युवक ने ऋषभ बनकर लड़की से दोस्ती की उसे प्यार में फसाया इसके बाद जब लड़की ने युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो वह शौकत निकला इतना ही नहीं उसके बच्चे भी हैं। इधर लड़की द्वारा आपत्ति लिए जाने और मामला सामने लाते ही उसे तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी जा रही है।

मंगलवार को शहर के ढांचा भवन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि ऋषभ बनकर जिस युवक ने प्यार के जाल में फसाया वह शादी शुदा और एक बच्चे का पिता निकला। उसका नाम इरशाद उर्फ शौकत खान है। जिसके बाद युवती को हिंदूवादी संगठन महिला थाने लेकर आए और केस दर्ज कराया। सच्चाई पता लगने पर शौकत ने युवती पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी है।

ऐसे खुला राज ऋषभ नहीं शौकत है

युवती ने बताया कि वह विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करती है। वहीं पर शौकत कपड़े की दलाली का काम करता है। करीब एक साल पहले उसने मुझसे ऋषभ बनकर दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया। बाद में मुझे एक अन्य दोस्त ने बताया कि जिससे बात करती है वो ऋषभ नहीं शौकत है। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। युवती ने कहा कि शौकत ने धर्म बदलकर मुझसे दुष्कर्म किया है। यह बात मैंने बजरंग दल के जिला सह संयोजक पिंटू कौशल के साथ महिला थाने में शिकायत की।

युवक पर धर्म बदलकर दुष्कर्म का आरोप

एडिशनल एसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया कि युवती का आरोप है कि कपड़े की दुकान पर काम करते हुए युवती की ऋषभ से दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गयी। दो दिन पहले ही फरियादी युवती की दोस्त ने बताया की जिस से तू बात करती है वो ऋषभ नहीं शौकत है। युवती ने आरोपी का आईडी चेक किया तो पता चला युवक का नाम इरशाद उर्फ शौकत खान है, और उसका एक बेटा भी है। अब उसने महिला थाने में धर्म बदलकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शौकत की शिकायत की है। एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा पूरे मामले में युवती के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

युवती पर तेज़ाब फेकने की धमकी

युवती ने आरोप लगाया कि जब आरोपी शौकत को पता चला तो उसने मुझ पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को बताया की उसके साथ धर्म बदलकर दुष्कर्म किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस सूक्ष्मता से जांच करने में जुटी हुई है।

Related posts

मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत,सरकार ने 140% खाद सब्सिडी बढ़ाई, 1200 रुपये में ही मिलेगी डीएपी की बोरी

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में शराब ठेकेदार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े मारी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM

ये चेहरे हो सकते हैं कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, क्या जी 23 के नेताओं के नाम पर भी लगेगी मुहर?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!