27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 124 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 29 नए कोरोना संक्रमित मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि सोमवार रात्रि 12 बजे तक कुल 1026 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 948 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 29 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

खबरें और भी 👉👉 ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल.

सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 124 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।

खबरें और भी 👉👉 सागर रहली में लोगों ने दूल्हे को पीटा, ससुराल की बजाय बारात लेकर पहुंचा थाने.

अब जिले में कुल 9043 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8507 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 454 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 82 हैं।
जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 62 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है ।

खबरें और भी 👉👉 नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार.

दिनांक 25 मई 2021 को सायं 05 बजे तक 12 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 67 वायल बैलेंस में है।

——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 29 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 124 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9043
👉 डिस्चार्ज 8507
👉 एक्टिव केस 454
👉 मृत्यु 82

Related posts

जिला स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न,लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 2 मई तक, अब शादियों में 50 की जगह दोनों पक्षों को मिलाकर केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति

MP SIDHI NEWS TEAM

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं ‘स्वास्थ्य आग्रह’ कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!