
केंद्र सरकार ने देश में काम कर रहीं सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे और इसके लिए तीन महीने का समय भी दिया था, जो आज पूरा हो रहा है। नए नियम 26 मई, 2021 से लागू होने जा रहे हैं। जानें क्या ऐसे में सोशल मीडिया कंपनियां कल से बंद हो जाएंगी।
भारत में काम कर रही प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में इन ऐप्स पर बैन भी लग सकता है।आपको बता दें कि इस साल 25 फरवरी को भारत सरकार के इलेक्ट्राॅनिक्स एवं इनफाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नये नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया था, जो 26 मई को पूरा हो रहा है।
खबरें और भी 👉👉 पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार.
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 25 फरवरी, 2021 को सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय दिया था। शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाना आदि के नियम हैं।आदेश मे यह भी कहा गया था कि सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी वेबसाइट या मोबाइल एप पर फिजिकल कॉन्टेक्स पर्सन की जानकारी देनी होगी। अभी तक केवल कू नाम की कंपनी को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें से किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।वहीं भारत में सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर को अपनी सर्विस जारी रखने के लिए कंप्लेंट अधिकारी को नियुक्त करना होगा और उनका नाम और कांटेक्ट एड्रेस भारत का होना चाहिए। नए नियम के तहत एक कमेटी का गठन किया जाएग। जिसमें डिफेंस, गृह मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय के लोग शामिल होंगे और इनके पास आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर सुनवाई का अधिकार दिया जाएगा।
खबरें और भी 👉👉 हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता.
हालांकि इस मामले में सोशल मीडिया कंपनियों का कहना है कि हमें 3 महीने का समय दिया गया था लेकिन हमें कुछ और समय की आवश्यकता है। अमेरिका में अपने हेड क्वार्टर के निर्देशों की प्रतीक्षा सोशल मीडिया कंपनी कर रही है और भारत ने अपने मुनाफा को देखते हुए जल्द ही सोशल मीडिया कंपनी द्वारा हरी झंडी का इंतजार पूरा हो सकता है।
इस मामले में फेसबुक स्पोक्सपर्सन का कहना है कि हमारा लक्ष्य IT के प्रावधानों का पालन करना और कुछ ऐसे मुद्दे पर चर्चा करना जारी रखना है। जिसके लिए सरकार के साथ अधिक जुड़ाव की आवश्यकता है। वहीं आईटी नियमों के अनुसार हम परिचालन प्रक्रिया को लागू करने और दक्षता में सुधार करने का काम कर रहे हैं। इसके साथ फेसबुक स्पोक्सपर्सन द्वारा कहा गया है कि हमारे प्लेटफार्म पर लोगों को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से स्वयं को व्यक्त करने की क्षमता के लिए हम प्रतिबद्ध है। उसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
खबरें और भी 👉👉 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जून में होगा फैसला.
काम और मुनाफा भारत से, लेकिन अमेरिका से हरी झंडी
विदित हो कि फिलहाल सोशल मीडिया पर पीड़ित लोगों को यह नहीं पता कि वे किससे शिकायत करें और कहां उनकी किसी भी समस्या का समाधान होगा। इस बाबत कुछ सोशल प्लेटफॉर्म ने इसके लिए 6 महीने का समय मांगा है। तो वहीं कुछ ने कहा कि वे अमेरिका में अपने मुख्य कार्यालय से निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये कंपनियां काम तो भारत में काम कर रही हैं, और यहाँ से मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन दिशानिर्देशों के पालन के लिए मुख्य कार्यालय से हरी झंडी का इंतजार करती हैं। ट्विटर जैसी कंपनियां अपने खुद के फैक्ट चेकर रखती हैं, जिनकी न तो पहचान बताती है और न ही तरीका कि कैसे तथ्यों की जांच की जा रही है।
खबरें और भी 👉👉 अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित.
कल से लागू होंगे नए नियम
आईटी ऐक्ट की धारा 79 के तहत उन्हें इंटरमीडियरी के नाते लाइबलिटी से छूट मिली हुई है, लेकिन इनमें से कई विषयवस्तु के बारे में फैसला कर रहीं हैं, जिनमें भारतीय संविधान और कानूनों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। नए नियम 26 मई, 2021 से लागू होने जा रहे हैं। अगर ये कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उनका इंटरमीडियरी स्टेटस छिन सकता है और वे भारत के मौजूदा कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई के दायरे में आ सकती हैं।

1 comment
[…] […]