36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोट बनाने वाला गिरोह

मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने यहां नकली नोट (Fake Currency) छापने और उनकी सप्लाई करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इन आरोपियों से 2000 व 200 के नोट की गड्डी बरामद की है साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार व मेहगांव एसडीएम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमायन एवं सायवर सेल को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमायन के पास मडैयन नाका तिराहा पर कुछ लोग नकली नोट की लेन-देन के लिये आये हुए है पुलिस ने उक्त सूचना पर तत्काल टीम को मुखविर द्वारा बताये गये स्थान अमायन के पास मडैयन तिराहा नाका गिर्राज ढावा के पीछे पहुँचकर वहाँ छिपकर देखा तो तीन लोग हाथ मे पैसे लेकर गिन रहे थे मुखविर की सूचना सही होने पर तीनो आरोपियों को चारो तरफ से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया, और उनके हाथ में 2000-2000 रुपये के नोटों की गड्डी थी जिसको चैक किया तो उन नोटों मे लगा हरे रंग का तार कलर नहीं बदल रहा था जिससे पता चला कि नोट नकली है, और तलाशी लेने पर 200 रुपये के कुछ नोट असल जैसे दिख रहे थे नकली नोटों की गड्डियों मे असल नोट लगाकर गड्डिया तैयार कर रहे थे आरोपियो के खिलाफ थाना अमायन मे अपराध पजींबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

बता दें कि उक्त नकली नोटो के सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ की तब पता चला कि आरोपियों द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर घर पर ही प्रिन्टर के माध्यम से नकली नोट छापे जाते थे जिन्हें 30000 हजार असल नोट के बदले 5,00,000 नकली रुपये में बदल देते थे और इनके साथी छपे हुये नकली नोटो को लेकर गुजरात चलाने के लिये जाते थे उक्त सभी आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी नकली नोट चलाने के सम्बन्ध में एसटीएफ एवं थाना मौ मे अपराध पंजीबद्ध है।

Related posts

जबलपुर में जीआरपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे निगेटिव आरोपी के साथ शहर में कराया पैदल मार्च…

MP SIDHI NEWS TEAM

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस सब इंस्पेक्टर के पति को न बेड मिला, न ऑक्सीजन,दो मासूम बच्चों के साथ शव जमीन पर लिए बिलखती रहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!