24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जून में होगा फैसला

भोपाल: मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड की परीक्षा कैसे और कम होगी इस बात का फैसला जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इस बात की जानकारी सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री और स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने सोमवार को दी, उन्होंने कहा कि- पहले जून के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 12वीं की परीक्षा के संबंध में फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि परीक्षार्थियों वहीं परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

खबरें और भी 👉👉 किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत.

पुराने पैटर्न के अनुसार ही आयोजित की जायेंगी परीक्षाएँ

मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि निर्णय लेते समय परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च वरीयता दी जायेगी।स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं की परीक्षा की आवश्यक तैयारियाँ पूर्व में ही कर ली गयी हैं। फिलहाल परीक्षा प्रणाली में कोई परिवर्तन प्रस्तावित नहीं है। परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही परीक्षाएँ आयोजित की जायेंगी।

खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा.

स्कूल शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी

खबरें और भी 👉👉 अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित.

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 12वीं की परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। फिलहाल, परीक्षा प्रणाली में परिवर्तन प्रस्तावित नहीं है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न से ही एग्जाम होंगे।

खबरें और भी 👉👉 कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश.

परमार ने बताया कि केंद्र द्वारा 12वीं की परीक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअली बैठक हुई। इसमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबीन ईरानी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल रश्मि अरुण शमी समेत सभी राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों के शिक्षा मंत्रियों, शिक्षा सचिवों और राज्य परीक्षा बोर्डों के अध्यक्ष शामिल थे।

Related posts

जबलपुर में चरित्र संदेह पर पति ने किराएदार और फिर पत्नी काे चाकू से गोद डाला,दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी …

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह के जैन मंदिर में चोरी के आरोपितों को पांच लाख की नकदी सहित सतना जीआरपी ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

अनलॉक मध्यप्रदेश : गृह मंत्रालय द्वारा नई गाइडलाइन जारी,30 जून तक के लिए तय की गई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!