25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पीछे से किसी ने किया हमला

 बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है, वहीं बताया जा रहा है कि पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को घूंसा मार दिया, इसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे हटाया और हिरासत में ले लिया।

हम आपको बता दें कि यह घटना रविवार शाम बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे तभी भीड़ से निकलकर छोटू सिक्योरिटी गार्ड के सामने से होकर मंच पर पहुंचा और पीछे से CM नीतीश कुमार को एक मुक्का जड़ दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमला करने वाला आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है इस युवक की पहचान बख्तियारपुर के शंकर ऊर्फ छोटू के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद एक क्षण के लिए CM नीतीश कुमार घबरा गए हालांकि, तुरंत उन्होंने खुद को संभाला, उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटना चाहा तो CM ने मना कर दिया, पुलिस फिलहाल युवक से बख्तियारपुर थाने में पूछताछ कर रही है।

Related posts

राजस्थान में भी वीकेंड कर्फ्यू,स्कूल बंद, नई गाइड लाइन जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Economic Survey 2022: आर्थिक वृद्धि दर 8 से 8.5% रहने की उम्मीद

MP SIDHI NEWS TEAM

देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं एक टीवी में, कॉमेडी विथ कपिल और दूसरा मोबाइल में कॉमेडी विथ राहुल! उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!