36.7 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला-स्तर पर मंत्रियों को सौपीं गई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना को देखते हुए आज कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्रियों के बीच जिलों के प्रभार का बंटवारा कर दिया है। आज देर शाम हुई कैबिनेट बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। वर्तमान में जो मंत्री जिस जिले से हैं वे उस जिले में व्यवस्था संभालेंगे। जिन जिलों में एक से अधिक मंत्री हैं, वे आसपास के जिलों की व्यवस्था देखेंगे। प्रदेश में किसी प्रकार के पैनिक की आवश्यकता नहीं है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मंत्री तुलसीराम सिलावट को इंदौर, जगदीश देवड़ा को रतलाम, विश्वास सारंग को भोपाल, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, हरदीप सिंह डंग को नीचम तथा मंदसौर और इंदर सिंह परमार को शाजापुर की व्यवस्था देखने के निर्देश दिये।

11 से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ मनाया जायेगा-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिस्तरों या आवश्यक मेडिकल सामग्री के अभाव में इलाज न हो, प्रदेश में ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होने दी जायेगी। शासकीय अस्पतालों के साथ निजी क्षेत्र के अस्पतालों का सहयोग लिया जा रहा है, इसके साथ ही बड़े शासकीय भवनों में अस्पताल जैसी व्यवस्था विकसित करने के लिए भी कार्य हो रहा है। इसके लिए निजी क्षेत्र से भी प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ मनाया जायेगा। इस दौरान प्रतिदिन 5 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण अधिक फैल रहा है, वहाँ टीकाकरण के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके साथ ही इन जिलों में किल कोरोना-2 अभियान भी संचालित किया जायेगा। जन-सामान्य में मास्क लगाने, उचित दूरी बनाये रखनें, भीड़ इकट्ठी न करने संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। संक्रमण नियंत्रण के लिए बड़े शहरों में बड़े कंटेनमेंट जोन बनाये जायेंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए मेडिकल किट के साथ डॉक्टरों की विजिट की व्यवस्था की जा रही है। कोविड सेंटरों पर पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अवश्यक स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं। सभी जाँचों तथा अस्पतालों की दरें तय कर दी गई हैं। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों, जाँच और इलाज की निर्धारित दर से अधिक दर लेने वाले अस्पतालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके अंतर्गत स्वास्थ्य आग्रह, रोको-टोको अभियान जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इलाज की व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, बिस्तरों की संख्या में वृद्धि और कुशल प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान को सघन और व्यापक किया जा रहा है। धैर्य और संयम बनाये रखें। राज्य सरकार व्यवस्था बनाये रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर है। समाज के सहयोग से कोरोना की स्थिति को नियंत्रित किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के प्रबंध पर प्रतिदिन प्रेस ब्रीफिंग कर स्थिति की जानकारी दी जायेगी।

Related posts

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए

MP SIDHI NEWS TEAM

शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस- दुर्गा दास उईके सांसद

MP SIDHI NEWS TEAM

भक्त और भगवान के बीच की दूरियां खत्म हुई : 37 दिनों बाद भक्तों को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन की अनुमति मिली

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!