28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित बाइक समाई नहर में 3 को बचाया,1 लापता

भांजी की शादी में शामिल होने बाईक दो बच्चों व पत्नी को साथ लेकर बाइक से जा रहा युवक अनियंत्रित होकर उत्तरप्रदेश के लिए जाने वाली बाणसागर की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन एक लड़की तेज बहाव के कारण नहीं मिल सकी। खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नही मिल सका था। रामपुर नैकिन व पिपरांव का दल घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची की खोजबीन में गोताखोरों के साथ लगी थी ।

खबरें और भी 👉👉 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- दूसरी लहर आई है या भेजी गई है,आशंका कहीं कोरोना की दूसरी लहर चीनी वार तो नहीं.

जानकारी के अनुसार झांझ गांव निवासी रामचरण लोनिया पिता बाबूलाल लोनिया (35 वर्ष) अपनी पत्नी कुशुम लोनिया (25 वर्ष) बेटे प्रभू लोनिया (5 वर्ष) एवं बेटी संजना लोनिया (4 वर्ष) के साथ मड़वा गोविंदगढ़ जिला रीवा अपनी भांजी की शादी में शामिल होने सुबह 9 बजे एक ही बाईक में सवार होकर जा रहा था। बाईक जैसे ही उत्तरप्रदेश के लिए जाने वाली बाणसागर की नहर के पास पहुंचा तो बाईक अनियंत्रित होकर नहर में जा समाई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल नहर में कूदकर रामचरण,कुशुम व प्रभू की जान बचा लिये लेकिन तेज बहाव के कारण बच्ची संजना दूर बह गई जिसके कारण उसका पता नही चल पाया था।

खबरें और भी 👉👉 अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित.

खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.

इस घटना की सूचना तत्काल रामपुर नैकिन थाने को दी गई रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन व पिपरांव का दल घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची की खोजबीन की लेकिन सुराग नही लगा जिस पर सीधी से गोताखोरों की टीम खोजबीन करती रही लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नही मिल सका था।गोताखोरों की सहायता से बच्ची की तलाश की जा रही है। सचिंग अभियान के दौरान एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव, टीआई अशोक पाण्डेय, चौकी प्रभारी विशाल शर्मा के साथ घटना स्थल पर मौजूद थे।

बच्ची की तलाश जारी है
झांझगांव में बाणसागर यूपी कैनाल नहर में युवक पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया था। ग्रामीणों के सहयोग से पति-पत्नी व एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल रहा है। गोताखोरों की सहायता से तलाश की जा रही है, अभीतक कहीं पता नहीं चला है।
विशाल शर्मा, चौकी प्रभारी पिपरांव

Related posts

सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी बजट -देव कुमार 

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, बीजेपी नेता को लगी गोली हालत नाजुक

MP SIDHI NEWS TEAM

लगभग 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार रूपए कीमती 12 क्विंटल 14 किलो गांजे के साथ 25 लाख रुपए कीमती ट्रक कुल 1करोड़ 46लाख 40 हजार रुपए का माशरुका किया गया जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

पुलिसकर्मी की नाक-कान काटकर आरोपी हुआ फरार - MP Sidhi News May 25, 2021 at 1:34 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल …. […]

Reply
तो क्या ? भारत में बंद हो जाएंगी कल से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम की सर्विस ! सोशल मीडिया कंपनी ने क May 25, 2021 at 2:43 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 हादसों की नहर : भांजी की शादी में शामिल …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!