
इंदौर। पुलिस की समझदारी, सुझबुझ, और चालाकी से नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने झूठ मूठ अफवाह फैलाई थी कि नाबालिक की मृत्यु के दौरान घटी सभी घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस अफवाह के बाद आरोपी इंदौर यह तलाश करने आया कि कैमरे कहां कहां लगे हैं। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी नाबालिग ही है।
जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने एक ऐसे केस का खुलासा किया है, जिसमें उसके पास न तो गवाह था न कोई सबूत, फिर भी अपनी चालाकी से नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। 4 माह पूर्व को इंदौर के समीप मांगलिया रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला था। पीएम रिपोट में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी को तलाश करने के लिए GRP ने उतरप्रदेश के ललितपुर में यह अफवाह फैला दी कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसे सुनकर आरोपी खुद ही इंदौर चला गया और पुलिस के गिरफ्त में आ गया।
यह हुई थी घटना
थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि 28 अप्रैल 2021 को इंदौर के समीप मांगलिया गांव रेलवे स्टेशन ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ था। शरीर दो हिस्सों में बंट गई थी, घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने के कारण पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी तभी युवती की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने आई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी राकेश खाका के निर्देश पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी के साथ एक टीम गठित की गई। मांगलिया गांव में पूछताछ करने के लिए भेजा गया। जानकरी में सामने आया कि इलाके में रहने वाले ललितपुर के कुछ लोग घटना के दिन से गायब हैं। टीम ललितपुर जाकर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस ने फैलाई अफवाह
थाना प्रभारी गायत्री सोनी और स्टाफ द्वारा ललितपुर के कई जगह आरोपी की पूछताछ की गई। लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा गांव में अफवाह फैला दी गई कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और जो भी आरोपी है वह जल्द सलाखों के पीछे होगा। इसके बाद पुलिस की टीम इंदौर लौट आई। गांव पर यह अफवाह फैल गई तो आरोपी को इस घटना की जानकारी लगी और वह इंदौर के लिए निकल पड़ा। पुलिस के मुखबिर से इंदौर जीआरपी को सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति घटना की चर्चा करते हुए इंदौर के लिए निकला है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अवैध संबंध, दोनों नाबालिक और शादी का दबाव
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी। शादी के लिए इनकार किए जाने के बाद युवती धीमी गति से जा रही रेल के नीचे लेट गई और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। इस घटना से घबराकर वह भाग गया।
