20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा

प्रतीकात्मक फाइल फोटो

ग्वालियर पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पंजाब से ग्वालियर की तरफ आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर पुलिस को पनिहार के पास पकड़ लिया। ट्रक में 410 पेटी अंग्रेजी शराब मेकडॉवेल ब्रांड की मिली जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक ड्राईवर शराब के कागज नहीं दिखा पाया।

एसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक पंजाब से अंग्रेजी शराब भरकर ग्वालियर से गुजर रहा है। सूचना के बाद सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया। ट्रक जब पनिहार थाना क्षेत्र से निकल रहा था तो पुलिस ने उसे रोक कर चैक किया तो उसमें एसपी अमित सांघी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक पंजाब से अंग्रेजी शराब भरकर ग्वालियर से गुजर रहा है। सूचना के बाद सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया। ट्रक जब पनिहार थाना क्षेत्र से निकल रहा था तो पुलिस ने उसे रोक कर चैक किया तो उसमें मेकडॉवेल ब्रांड की पेटियां भरी हुई थी। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर थाने पर खड़ा कर दिया। ट्रक में कुल 410 पेटी शराब मिली हैं जिनकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये के आसपास है। एसपी ने कहा कि ट्रक का ड्राईवर बहुत नशे में है कुछ बताने की हालत में नहीं है, पूछताछ के प्रयास किये जा रहे हैं।

उधर एसपी के निर्देश पर मामले की जांच करने गए एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ट्रक को जब्त कर मामला जांच में ले लिया है । ट्रक पर पटियाला का नंबर है। इसमें ट्रक ड्राईवर और ट्रक मालिक दोनों को आरोपी बनाया जा रहा हैं। पूछताछ जारी है।

लेकिन साथ ही ये सवाल भी खड़े कर रहा है कि पंजाब से इतनी अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर ट्रक ग्वालियर तक लॉकडाउन में जब हर जगह पुलिस का शक्त पहरा है कैसे पहुँचा। बरहाल कोरोना कर्फ्यू में अवैध रूप से शराब से भरा ट्रक पकड़ना ग्वालियर पुलिस के लिए सफलता की बात है।पंजाब से ग्वालियर तक कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने बाद शराब माफिया मध्यप्रदेश पुलिस से नहीं बच पाया।

Related posts

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू – मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी:कांग्रेस उम्‍मीदवार अजय टंडन 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीते,भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा- पूर्व मंत्री मलैया की वजह से हारे

MP SIDHI NEWS TEAM

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!