29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

सिरफिरे पिता ने 2 वर्षीय पुत्र की पत्थर से कुचलकर की हत्या

भिंड (Bhind) जिले के फूप थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुप का पुरा में एक पिता ने अपने ही मासूम बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने फरियादी भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी हुकुम सिंह बघेल पुत्र धर्म सिंह बघेल निवासी रूप का पुरा ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया इसी बीच दारू पीकर गुस्से में आरोपी संजू सिंह बघेल ने अपने ही 2 वर्षीय बालक की सिर मैं पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी, और मौके से फरार हो गया।

तभी फरियादी हुकुम सिंह बघेल ने पुलिस को सूचना दी व मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, फूप थाने की उपनिरीक्षक सिखा दंडोतिया को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली, हत्या का आरोपी गांव में ही छुपा है,तभी उपनिरीक्षक सिखा दंडोतिया अपने थाने के फोर्स के साथ मुखबिर के बताए गए जगह पर पहुंची, पुलिस को देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तभी उपनिरीक्षक शिखा दंडोतिया ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Related posts

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यसमिति घोषित 

MP SIDHI NEWS TEAM

भैंस चराने को लेकर हो गई लठमार,एक ही परिवार के 5 लोगों पर लाठी कुल्हाड़ी व फरसे से किया हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

मोहनिया से चुरहट की सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी, सात दिन में यदि आदेश नहीं हुए तो जनसहयोग से बनायेंगे सड़क-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!