27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्‌टी धंसी, 2 इंजीनियरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला

मध्य प्रदेश के सागर जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज (Railway ROB) की मिट्‌टी धंसने से 2 इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई।वही मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीना-कटनी रेल लाइन (Bina-Katni rail line) की सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर हुआ।यहां गढ़ौला जागीर समेत कई ग्रामों को जोड़ने के लिए रेलवे फाटक क्रमांक-10 बी पर अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन जैसे ही शुक्रवार देर रात सागर से होकर ट्रेन इस ट्रैक से गुजरी तो अचानक अंडर ब्रिज की मिट्टी धंस गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में वहां काम कर रहे 3 मजदूर और 2 रेलवे कर्मचारी(railway engineer) दब गए।सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी- एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची।हालांकि तब तक हादसे में राजस्थान के सवाई माधौपुर के रहने वाले सेक्शन इंजीनियर आरएस मीणा और कटनी जिले के रहने वाले इंजीनियर सुखराम अहिरवार की मौत हो गई।वही  शेरसिंह, दीपक और देवेंद्र को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

Related posts

बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध

MP SIDHI NEWS TEAM

26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

सुधीर सक्सेना बने मप्र के नए डीजीपी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!