
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार दोपहर कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह चर्चा का विषय है। हमें लगता है कि यह चाइना का वायरल वार है। क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है। भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है। विजयवर्गीय ने कहा- विश्व में भारत ने ही चीन को चुनौती दी है। संभव है कि उसने दूसरी लहर का वायरस भारत के लिए ही भेजा हो।पितृ पर्वत पर विजयवर्गीय ग्रामीण क्षेत्रों में आक्सीजन मशीन भेंट करने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी दौरान उन्होंने यह बातें कही।
खबरें और भी 👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन मे उतरी एनएसयूआई, गॉधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर शिवराज सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश.
खबरें और भी 👉👉 अंतिम संस्कार के लिए कचरा गाड़ी में ले जाया गया युवक का शव, नगर परिषद के स्वास्थ्य प्रभारी निलंबित.
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान, श्रीलंका में दूसरी लहर नहीं आई है। विजयवर्गीय ने कहा कि लगता है कि चायना का वायरल हमला भारत को परेशान करने के लिए किया गया है। जब आक्सीजन की किल्लत आई तो प्रधानमंत्री ने दूनिया भर से आक्सीजन मंगाई। जल, थल और वायु सेना को इस काम में लगा दिया। शुरु के पांच दिन में परेशानी हुई, लेकिन सि्थतियां तेजी से सुधरी। दूसरी लहर का कितना प्रभाव होगा। इसका अंदाजा भी नहीं था।
खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.
उन्होंने कहा कि चाइना का वायरल वार भारत पर हुआ है। ऐसे समय में सभी राजनीतिक पार्टियों को एक हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मुझे एक कांग्रेसी का फोन आया। उसने मुझसे ऑक्सीजन मशीनें मांगी, तो मेरा कहना था कि एक नहीं सैकड़ों मिलेंगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज को हमारी आवश्यकता है। हमें इस शहर ने बहुत दिया है। शहरवासियों की सेवा हमारा धर्म है।

1 comment
[…] खबरें और भी 👉👉 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर…. […]