
जबलपुर : नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा के बेटे हरकरण मोखा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हरकरण मोखा कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
काफी समय से था फरार
नकली रेमडेसिविर मामले में हरकरण मोखा का नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था। बाद में पुलिस ने हरकरण की मां को भी गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि हरकरण उसके बाद भी फरार रहा। अब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरकरण शहर आने वाला है।
मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर आरोपी सरबजीत सिंह मोखा का बेटा हरकरण सिंह मोखा शहर आया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हरकरण सिंह मोखा की गाड़ी और हरकरण सिंह की तलाश में पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी की थी। शाम लगभग 4 बजे एक दूसरी कार में सवार होकर हरकरण जिला कोर्ट के गेट पर पहुंचा था। कार से उतरकर कोर्ट के भीतर जाने के लिए दौड़ लगाने से पहले पुलिस द्वारा ही उसे दबोचा लिया गया।

4 comments
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]