25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सास से विवाद से नाराज दामाद ने किया 8 साल के साले का अपहरण

सास से विवाद के बाद दामाद ने सास को सबक सिखाने ऐसा तरीका निकाला कि खुद फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया, घटना जबलपुर की है जहां रहने वाले अभिषेक सोनी का अपनी सास से किसी बात पर विवाद हो गया, अभिषेक सोना-चांदी का काम करता है, उसकी सास और उसका 8 साल का साला भी अभिषेक सोनी के साथ ही रहता है, सास से विवाद के बाद अभिषेक ने अपने आठ साल के साले को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और घर से सामान लाने का बोलकर कही चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही अभिषेक ने अपनी सास को फोन किया और जो कहा उसे सुनकर सास सन्न रह गई।

अभिषेक ने उसे बताया कि उसने अपने साले यानी उनके बेटे का अपहरण कर लिया है और अब जैसे मैं कहूँ वैसा ही करो वार्ना मैं इसे मौत के घाट उतार दूंगा, अभिषेक ने सास को कहा कि वह थाने जाए और उसके दो पड़ोसियों के खिलाफ उसके बेटे के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाये, दामाद की यह बात सुनने के बाद सास थाने पहुंची लेकिन उसने बजाए पड़ोसियों की झूठी रिपोर्ट लिखवाने के अपने दामाद की ही हरकत का खुलासा हनुमानताल पुलिस के सामने कर दिया, पुलिस भी फौरन एक्शन में आई और पुलिस ने दामाद के मोबाइल नम्बर से उसकी पनागर की लोकेशन निकालकर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया वही दामाद अभिषेक सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

राजस्थान,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी हटी,अभी महाराष्ट्र से बंद रहेगा आवागमन

MP SIDHI NEWS TEAM

बंदर की अनोखी अंतिम विदाई, भावुक हुए लोग

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, बीजेपी नेता को लगी गोली हालत नाजुक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!