27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एवं कांग्रेस विधायक क्राइम ब्रांच में शिवराज सिंह जी के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग

कमलनाथ पर मामला दर्ज होने के बाद अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला किया है। भोपाल के साथ प्रदेशभर में कांग्रेस ने पुलिस को ज्ञापन देकर शिवराज सिंह के खिलाफ शिकायत की है। भोपाल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायकों ने सोमवार को क्राइम ब्रांच भोपाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की। शिवराज सिंह पर धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करनेे की मांग की गई।

एक दिन पहले ही प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडियन कोरोना वाले बयान पर कमलनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद देर रात कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। 

खबरें और भी 👉👉 एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस आंकड़ों की लुकाछिपी का खेल बंद करें,शिवराज सरकार को जमीनी हकीकत बताना विपक्ष का दायित्व-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष.

इंदौर में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी के नेतृत्व में एसपी से शिकायत की गई। यहां सीएम का पुतला भी जलाया गया। शिकायत में कहा गया है- आम लोगों से सच छिपाया जा रहा है। वर्ष 2021 के प्रारंभिक दौर में जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में पैर पसारना शुरू किए थे। शुरुआती दौर में स्थिति इतनी भयावह नहीं थी। दूसरी लहर आने के बाद शिवराज उपेक्षापूर्ण व्यवहार करते रहे हैं।उनके इशारे पर कोरोना पीड़ितों की संख्या को छिपाया गया है। यहां तक कि श्मशान घाट व कब्रिस्तानों में हुए दाह संस्कारों की संख्या हजारों में रही, लेकिन इसे छिपाया जा रहा है। लोगों से सच छिपाने के लिए शिवराज के ऊपर धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी और शिवराज को बताया धृतराष्ट्र
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा, ”9 मई को कानून और स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने शपथ-पत्र में इस शब्द (इंडियन वेरिएंट) का इस्तेमाल किया। उनके खिलाफ उसी तरह एफआईआर दर्ज करें जिस तरह आपनेकमलनाथ के खिलाफ किया है नहीं तो पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी धृतराष्ट्र हैं।

Related posts

कोविड-19 के कारण त्यौहारों पर संयम और अनुशासन रखें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मोहल्ले वालों को गोलगप्पे खाना पड़ा महंगा,गोलगप्पे खिलाता रहा कोरोना संक्रमित ठेले वाला, एक ही वार्ड के 11 लोग हुए कोरोना संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव; मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई होगी, चुनाव को लेकर जानिए क्या हुआ आज दिन भर

MP SIDHI NEWS TEAM

5 comments

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 142 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 30 नए कोरोना संक्रमित म May 24, 2021 at 6:30 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमं…. […]

Reply
एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस आंकड़ों की लुकाछिपी का खेल बंद करें,शिवराज सरकार को जमीनी हक May 24, 2021 at 6:51 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमं…. […]

Reply
नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा - MP Sidhi May 24, 2021 at 7:03 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमं…. […]

Reply
पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन मे उतरी एनएसयूआई, गॉधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर शिवराज सरकार के खिलाफ May 24, 2021 at 7:13 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमं…. […]

Reply
नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार - MP Sidhi News May 25, 2021 at 3:51 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमं…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!