29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

बहन को परेशान कर रहा था सिरफिरा आशिक, नाबालिग भाई ने सीने में दाग दी चार गोलियां

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक नाबालिग ने बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ से परेशान होकर सिरफिरे आशिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक पर आरोप है कि वह उसकी बहन के साथ पिछले कई दिनों से लगातार छेड़छाड़ कर रहा था।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीगंज मुहल्ले की है जहां एक नाबालिग ने 23 साल के शाहबाज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुराने रोजगार कार्यालय के पास रात साढ़े आठ बजे हुई घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, कोतवाली टीआई अरविन्द सिंह दांगी, ओरछा रोड थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि शाहबाज पिछले कई दिनों से आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। समझाइश के बाबजूद वह नहीं माना तो गुस्साए भाई ने दिन दहाड़े गोली मारकर कर हत्या कर दी।

Related posts

जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसली, 54 लोग सवार थे

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत माफिया का पीछा करते वन विभाग की फायरिंग में युवक की हुई मौत,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

छिंदवाड़ा की टीआई के नाम से ट्वीटर पर शनिवार सुबह से हो रहा ट्रेन्ड, बर्खास्त करने की हो रही मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!