
सीधी। सोमवार की दोपहर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वारा कोविड़ गाईड लाइन का पालन करते हुए पदाधिकारियों के साथ स्थानीय गॉधी चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया गया। श्री मिश्रा ने बताया कि भाजपा के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन का उक्त कार्यक्रम मध्य प्रदेश के सभी जिलो सहित अन्य राज्यों मे भी किया गया है।
जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ पर शिवराज सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके विरोध में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष एवं आगर विधायक विपिन वानखेड़े के निर्देशानुसार सीधी मे कोरोना गाइडलाइंस एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गॉधी चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देशो के तहत शिवराज सरकार के खिलाफ शांति पूर्ण ढंग से धरना दिया गया।
ये रहे उपस्थित
आशीष मोटवानी ,अभिनव सिंह,नवीन यादव,लाला यादव।

1 comment
[…] […]