29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस आंकड़ों की लुकाछिपी का खेल बंद करें,शिवराज सरकार को जमीनी हकीकत बताना विपक्ष का दायित्व-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार द्वारा कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारों तक सहायता पंहुचाने के बजाय आकंड़ों की लुकाछिपी का खेल खेलना दुखद और शर्मनाक है।| उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का यह दायित्व है कि वह सरकार को जमीनी हकीकत बताने का काम करे । सच यह है कि जमीनी हकीकत बहुत भयावह है लेकिन शिवराज सरकार उस हकीकत को छिपाने की असफल कोशिश कर रही है।

खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.

उन्होंने कहा कि कमलनाथ अगर सरकार को आईना दिखा रहे हैं तो यह उनका दायित्व है। उनके ऊपर एफ.आई.आर. करने से और अपनी बौखलाहट निकालकर हकीकत को छिपाने से कुछ नहीं होने वाला है। सिंह ने कहा कि अगर शिवराज एफ.आई.आर. करके कांग्रेस को भयभीत करना चाहते हैं तो वे बहुत गलतफहमी में हैं। कांग्रेस ऐसे ओछे हथकंडों से न पहले कभी डरी है और न भविष्य में डरने वाली है। प्रदेश के हर गाँव और शहर में व्याप्त कुव्यवस्था और अराजकता की शिकार जनता को सब जानकारी है कि उनके आसपास क्या और कैसे घटित हुआ है। इसको छिपाने की असफल कोशिश करके शिवराज सिंह अपने आप को ही धोखा दे रहे हैं।

खबरें और भी 👉👉 प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एवं कांग्रेस विधायक क्राइम ब्रांच में शिवराज सिंह जी के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग.

सिंह ने कहा कि आईने को दोष देने से बेहतर है कि शिवराज अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करें। अजयसिंह ने मांग की है कि जमीनी हकीकत की जानकारी के लिए किसी स्वतंत्र एजेंसी को जांच का काम सौंपा जाए ताकि कोरोना से अपनी जान गंवाने वाले लोगों की वास्तविक सूची बने और सही संख्या सामने आ सके।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 94 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 26 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 275 नए कोरोना संक्रमित मिले, 107 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिटी कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाने के साथ-साथ ही कोरोना से सावधान रहने की अपील

VIKASH KUMAR DWIVEDI

3 comments

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल एवं कांग्रेस विधायक क्राइम ब्रांच में शिवराज सिंह जी के May 24, 2021 at 6:59 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस …. […]

Reply
नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा - MP Sidhi May 24, 2021 at 7:02 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस …. […]

Reply
पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन मे उतरी एनएसयूआई, गॉधी चौक पर धरना प्रदर्शन कर शिवराज सरकार के खिलाफ May 24, 2021 at 7:26 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 एफ.आई.आर. से डरने वाली नहीं है कांग्रेस …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!