
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार रात्रि 12 बजे तक कुल 922 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 987 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 30 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद रविवार को 142 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
अब जिले में कुल 9014 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8383 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 549 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 82 हैं।
जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 107 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 51 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है ।
खबरें और भी 👉👉 नकली रेमेडिसिवर इंजेक्शन का मामला,कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हरकरण मोखा को पुलिस ने दबोचा.
दिनांक 24 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 18 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 79 वायल बैलेंस में है।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 30 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 142 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9014
👉 डिस्चार्ज 8383
👉 एक्टिव केस 549
👉 मृत्यु 82
