29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

डीजे बजाने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, शराबियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 की मौत और 1 गंभीर

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया में देर रात तक डीजे बजाने का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। चार शराबियों ने इस बात से नाराज होकर युवक और उसके दो परिजनों को चाकू से छलनी कर दिया। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पूरा मामला

मामला उमरिया के कोतवाली थानांतर्गत ग्राम उजनिया का है। जहां मृतक के पड़ोसी 5 अगस्त को राजू कोल के घर में बेटी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। बर्थडे पार्टी में 4 शराबियों ने देर रात तक डीजे और बजाने की मांग रखी। लेकिन पड़ोसी गुलाब कोल ने डीजे का वायर निकाल कर अपने घर चला गया। इस बात से नाराज होकर चारों आरोपी विवेक, प्रकाश, रवि और शिवा मृतक के घर पहुंचकर गाली-गलौच करने लगे। जिसेक बाद मृतक के दो परिजन धीरज और शिवचरण भी बीच में आ गए और उन्हें ऐसा करने से मना करने लगे। जिसके बाद चारों आरोपी आक्रमक हो गए और चाकू निकालकर तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। और वहां से फरार हो गए।

वहीं चाकू के वार से गुलाब कोल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धीरज ने शुक्रवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिवचरण की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज अभी जारी है।

घटना के संबंध में उमरिया एसडीओपी डॉ. तेन्द्र सिंह जाट ने बताया कि चारो आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही चारों सलाखों के पीछे होंगे।

Related posts

आरोपी ललितपुर से इंदौर देखने आया कहां लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने धर दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सरकार गरीबों, दलितों, शोषितो, वंचितों के कल्याण के लिए सतत समर्पित – सासंद रीती

MP SIDHI NEWS TEAM

“अगाड़ी सरकार “पिछड़ती”जा रही है,कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए-लक्ष्मण सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!