29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

एक के बाद एक पांच बसों में लगी आग, धू धू कर जली बसें

घटना इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई है,इंदौर के शहरी क्षेत्र में बसों की रिपेयरिंग का काम भमोरी में ही होता है जहां रात करीब 2 बजे खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक विजय नगर इलाके के बड़ी भमोरी में स्थित मैकेनिक मैदान में एक के बाद एक 5 वॉल्वो बसों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की पास के गैरेज में खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई।

आग इतनी जोरदार थी कि आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रहीं थीं। इतना ही नहीं बसों में लगी आग की चपेट में कार भी आ गई और वह भी जलकर खाक हो गई। हालांकि, दमकल विभाग के कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार रात में ही आग पर काबू पा लिया गया। टीम रात 2 बजकर 35 मिनिट पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। मैदानी इलाका होने के बावजूद आग के भयंकर रूप अख्तियार कर लेने से फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग के कड़े प्रयासों के बाद आखिरकार रात में ही आग पर काबू पा लिया गया।

अलग-अलग बस संचालको की बसे रिपेयरिंग के लिए गैरेज पर लाई गई थी। वहीं गैरेज के पास ही चौकीदार की एक झोपड़ी है आग लगने के बाद चौकीदार ने झोपड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। वही प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस भीषण आग से करोड़ो रूपये का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पुलिस फायर स्टेशन प्रभारी संतोष कुमार दुबे ने बताया कि आग के विकराल रूप लेने के कारण बसे धूं- धूं कर जल रही थीं। सूचना मिलने पर फायर पुलिस ने आग पर काबू पा लिया वहीं जिन बसों के मालिकों की जानकारी लगी उन्हें सूचना भी दे दी गई है।

Related posts

गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर फटा, 2 की मौत, 6 घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन हो रही तेज, 11253 नए कोरोना पॉजिटिव , 8 ने तोड़ा दम, इन जिलों में विस्फोट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!