28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कमलनाथ ने कहा था कि आजकल सारी दुनिया में ‘मेरा भारत महान’ की जगह मेरा भारत कोरोना हो गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी।।कमलनाथ के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा भी लगाई गई।इससे पहले भाजपा नेताओं ने रविवार को दोपहर में क्राइम ब्रांच पहुंच कर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बयान जारी करके आपत्ति जताए जाने के बाद कमलनाथ ने अपने बयान को फिर से दोहराया था।

खबरें और भी 👉👉👉 किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत.

दो दिन पहले कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कोरोना नाम का एक नया शब्द दिया था जिसे लेकर विवाद हो गया था। कमलनाथ ने कहा था कि पूरे देश के अंदर फैले कोरोना ने विश्व में भारत को बदनाम कर दिया है और हालत यह है कि अब कोरोना वैरीएन्ट का नाम इंडिया वैरीएन्ट हो गया है।विदेशों में लोगों ने भारतीयों से मिलना जुलना बंद कर दिया है और भारतीयों का विदेशो में प्रवेश भी निषेध हो रहा है। उन्होंने इन सब बातों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

खबरें और भी 👉👉👉 CBSE 12th बोर्ड परीक्षा की तिथियां 1 जून को कि जाएगी घोषित.

इतना ही नहीं, कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में सरकारी आंकड़ों पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि कोरोना से प्रदेश में एक लाख से ज्यादा मौतें हुई है और उन्होंने खुद एक सर्वे कराया है जिसके माध्यम से यह मालूम पड़ा है कि अप्रैल और मार्च के महीने में पूरे प्रदेश के अंदर लगभग सवा लाख मौतें हुई जिसमें से 80% कोरोना के चलते हुई।

भाजपा नेता सुमित पचौरी के आवेदन पर कमलनाथ के खिलाफ FIR 

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुमित पचौरी के आवेदन पर कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपने आवेदन में भाजपा नेताओं ने कमलनाथ के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की अपील की थी।  जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि 22 मई को उज्जैन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने प्रेस वार्ता की। उस प्रेस वार्ता में उनके द्वारा कहा कि कि दुनिया में जो कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे अब इंडियन वेरिएंट कहा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई देश अब इस कोरोना को इंडियन वेरिएंट के नाम से बोल रहे हैं। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बीमारी से लगातार मुकाबला अपने देश के डॉक्टरों और पैरामेडिकल के स्टाफ के साथ मिलकर डटकर कर रहे हैं। ऐसे समय में कमलनाथ ऐसी बातें करके देश में सरकार के प्रति आक्रोश उत्पन्न कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर का कहना है कि मामले की जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। 

कमलनाथ द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट कहा कि कोरोना वेरिएंट का किसी प्रकार का कोई नाम, किसी देश, व्यक्ति, संस्था इत्यादि से नहीं करें, लेकिन कमलनाथ इस महामारी को जानबूझकर ऐसे बातें करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने कमलनाथ के उस बयान पर भी आपत्ति उठाई है, इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या छिपाने की बात कही थी। मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक कृष्णा गौर , भाजपा नेता व पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी भी उपस्थित थे।

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR
कल दोपहर 12 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भोपाल के एमपी नगर क्राइम ब्रांच में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी के ख़िलाफ़ कोरोना की मौतों को लेकर FIR दर्ज करायेगा।

Related posts

एक माह पहले जेल से छूटकर आए आरोपी से पुलिस ने 2800 लीटर एसिड जप्त की

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनाव पर राज्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा बयान – 12 जून तक कराए जाएंगे चुनाव

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!