28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कमलनाथ के कृत्य ने देश को किया कलंकित , एफ आई आर दर्ज – भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण चौहान  

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले कुछ दिनों के भीतर जिस प्रकार से देश विरोधी बयान दिए हैं और आगजनी जैसी घटनाओं के लिए अपने लोगों को प्रोत्साहित करने वाला वार्तालाप किया है तथा कोरोना संकट को लेकर समाज में भय का वातावरण बनाने के लिए झूठी बयानबाजी का कृत्य देश को कलंकित किया है । यह देश द्रोही कृत्य है। इन सब बातों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता कमलनाथ के विरुद्ध जिलें भर के थानों में एफ आई आर. दर्ज कराएंगे।

खबरें और भी 👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR .

युवा मोर्चा द्वारा जिलें भर में पुतला दहन कर, व्यक्त किया आक्रोश -प्रमोद द्विवेदी

वही भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी द्वारा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कमलनाथ का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश । मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने बचकानी बयानबाजी की है । उन्होंने इंडिया कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके पूरी दुनिया में भारत की बदनामी कराई है। इस प्रकार के बयान देशद्रोह की श्रेणी में आते हैं । कुछ दिन पूर्व ही कमलनाथ ने अपने विधायकों और अन्य नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान किसानों के विषय को लेकर साफ-साफ कहा कि यह आग लगाने का मौका है, आग लगाओ। इसे भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा और शीर्ष नेतृत्व ने बहुत गंभीरता से लिया है। यह समाज में दंगे भड़काने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने वाली बातचीत थी ।इसे लेकर भी मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे ।

खबरें और भी 👉👉 सीधी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशीली कफ सिरप के तस्कर को पहुँचाया सलाखों के पीछे.

जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर जिस प्रकार से कमलनाथ भय का वातावरण बना रहे हैं, वह समाज के लिए घातक है ।देश और प्रदेश को बदनाम करने की उनकी साजिश के विरोध में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि कमलनाथ की इन समाज और देश विरोधी हरकतों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश के साथ साथ जिलें के सभी मण्डलों में कमलनाथ के पुतले जलाऐ जा रहे हैं । प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि कमलनाथ का सामूहिक राजनैतिक वहिष्कार होना चाहिए, जिससे भविष्य में कभी भारत विरोधी गतिविधियाँ न करें । कमलनाथ चीन के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल लल्ला, महामंत्री अमित सोनी, सुभम जायसवाल सहित अनेक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related posts

शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर, सीधी विधानसभा में 3 अरब से ज्यादा के कार्य हैं संचालित – केदारनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 129 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!