33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

खुली सिस्टम की पोल : कंटेनमेंट जोन में सुबह छत से गिरी लड़की, दिन भर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, बेटी को ठेले पर रखकर बेबस पिता ने पहुंचाया अस्पताल

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से उदासीन सिस्टम और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है

रीवा: सिस्टम की उदासीनता के चलते मध्यप्रदेश का रीवा एक बार फिर शर्मसार हुआ है। मऊगंज नगर परिषद के कंटेनमेंट जोन में एक लड़की छत से गिर गई, कंटेनमेंट जोन में छत से गिरने से घायल हुई लड़की 12 घंटे तक तड़पती रही। सभी ओर से रास्ता बंद होने के कारण पिता नहीं निकल पाए। उसके पिता ने कई बार एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत से मदद मांगी, लेकिन सिस्टम के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। कड़ी मशक्कत के बाद बेबस पिता आखिरकार 8 घंटे के बाद रात 11 बजे रात 11:00 बजे कंटेनमेंट जोन की जाली तोड़कर अपनी बच्ची को हाथ ठेले में लेकर वह अस्पताल पहुंचा।

खबरें और भी 👉👉 सीधी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशीली कफ सिरप के तस्कर को पहुँचाया सलाखों के पीछे.

पूरा मामला

दरअसल मऊगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 5 में गोलगप्पे वाले ने इस कदर संक्रमण बांटा कि दो दर्जन से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए। 20 मई को प्रशासन ने 5 और 6 वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए रास्ते बंद कर दिए। मऊगंज नगर परिषद के वार्ड छह में हीरा लाल गुप्ता की 23 वर्षीय पुत्री ललिता दोपहर 2 बजे अपने घर की छत से नीचे गिर गई थी। उसे गंभीर चोट आई थी। पैर में फैक्चर आने के कारण वह खड़ी तक नही हो पा रही थी. पिता की माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह अपने प्रभाव से बच्ची को तत्काल इलाज उपलब्ध करा लेता. बेटी के इलाज के लिए उसका पिता हीरालाल अस्पताल ले जा रहा था लेकिन वार्ड पांच व छह में पिछले दिनों 11 संक्रमित मिले थे। इसलिए दोनों वार्डों को कंटेंनमेंट जोन बनाया गया है। इस दौरान उसे आगे जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। इस दौरान उसने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी गुहार लगाई मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद वह बेटी को हाथ ठेले में लेकर अस्पताल पहुंचा था।

खबरें और भी 👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR.

आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद रात 11:00 बजे कंटेनमेंट जोन की जाली तोड़कर अपनी बच्ची को हाथ ठेले में लेकर वह अस्पताल पहुंचा। हालांकि अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद ही बेटी का इलाज शुरू हो गया और अब वह खतरे से बाहर है। 

सिस्टम को नहीं पड़ता फर्क

आरोप है, दर्द से कराह रही बेटी का पिता नगर पंचायत से लेकर मोहल्ले के जागरूक लोगों से भी मदद मांगी, पर कोई अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं था। सबका य​ही कहना था, सिस्टम की तारबंदी तोड़कर कौन केस लगवाएगा।

खबरें और भी 👉👉 किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत.

इनका कहना

यह मामला मीडिया से पता चला है। अगर बेटी को चोट लगी थी तो उसे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को जानकारी देनी थी, निश्चित ही उसकी मदद की जाती लेकिन यह गलत है कि मदद मांगने पर प्रशासनिक अफसरों ने उसकी मदद नहीं की फिर भी मैं मामले की जांच करा रहा हूं।

एपी द्विवेदी, एसडीएम मऊगंज

Related posts

2023 विधानसभा चुनाव से पहले घोषणाओं की झड़ी, पुरानी पेंशन योजना सहित संविदा-आउट सोर्स कर्मचारी के लिए बड़े ऐलान

MP SIDHI NEWS TEAM

रतलाम में महिला सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!