25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

सीधी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशीली कफ सिरप के तस्कर को पहुँचाया सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नशीली सिरप के तस्कर आरोपी विजय गुप्ता पिता बिहारीलाल गुप्ता 22 वर्ष निवासी नागमंदिर को गिरफ्तार कर जिला जेल सीधी सलाखों के पीछे पहुँचाया है।

खबरें और भी 👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR.

पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि 22 मई को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में नशीली कफ सिरप बेचने के लिए अमहा तिराहा के पास खड़े हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया। टीम ने अविलंब अमहा तिराहा पहुंच कर घेराबंदी करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास एक बोरी में 190 नग विंग्स कंपनी की नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप प्राप्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22800 रूपए ऑकी जा रही है। जिसके विक्रय या खरीदी के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध ना होने पर उक्त व्यक्ति के पास से अवैध सिरप तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर हिरासत में लेते हुए थाना लाया गया। उसके बाद आरोपी विजय गुप्ता पिता बिहारीलाल गुप्ता 22 वर्ष निवासी नागमंदिर के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल दाखिल कराया गया है।

खबरें और भी 👉👉 किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत.
इनका रहा सराहनीय योगदान
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा, उपनिरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक राकेश राजपूत, प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक सुनील बागरी तथा आजाद खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, नेशनल लोक अदालत 11 सितंबर को

MP SIDHI NEWS TEAM

सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी बजट -देव कुमार 

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिसकर्मी ने ओवर लोड ई-रिक्शा रोका तो फाड़ दी वर्दी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!