29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदागदार चेहरेमध्यप्रदेश

किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत

रतलाम: किल कोरोना अभियान के तहत शासन द्वारा गांव गांव में सर्वे किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी टीकाकरण, सेम्पलिंग का काम तेजी से हो जिससे कोरोना को जड़ से ख़त्म किया जा सके,लेकिन इसकी आड़ में ईसाई मिशनरी भी सक्रिय हो गए है ।रतलाम जिले के आदिवासी अंचल बाजना से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे शासकीय सेवा में कार्यरत नियुक्त नर्स को ग्रामीण ने एक ईसाई धर्म से जुड़ी जानकारी लोगों को देती पकड़ी गयी है। वीडियो में बताया जा रहा है कि नर्स घर घर पर जाकर एक पर्चा भी बांट रही है, जिसमें ईसाई धर्म से जुड़ी जानकारियां प्रार्थना है। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने मौके पर जाकर उक्त संविदा पर पदस्थ आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर को पकड़ा । उसके पास बडी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार के पर्चे मिले।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना कर्फ्यू का संयमित व्यवहार के साथ पालन कराना सुनिश्चित करें – डीजीपी विवेक जौहरी.

दरअसल इंदौर निवासी नर्स संध्या तिवारी बीएएमएस डिग्री धारी हैं और फरवरी से बाजना में पदस्थ हैं। किल कोरोना अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। सर्वे करने वाली टीम में शामिल नर्स संध्या भी घर-घर जा रही थीं और लोगों को दवाओं और डाइट के बारे में समझाने के साथ ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। उसके पास बडी मात्रा में ईसाई धर्म के प्रचार के पर्चे मिले। पर्चों में डाइट चार्ट के साथ साथ उन प्रोग्राम की लिंक और टीवी चैनलों के नाम लिखे थे जहाँ ईसाई मिशनरी के कार्यक्रम चलते हैं। डाइट चार्ट वाले पर्चे में ही इसा मसीह की प्रार्थना भी लिखी मिली। वो जिस क्षेत्र में सर्वे कर रही थी वहां के लोगों ने भी बताया कि वह कह रही थी कि ईसा मसीह की प्रार्थना करने से कोरोना नेगेटिव हो जाएगा। इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने नर्स की शिकायत प्रशासन से की जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। 

हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए
नर्स के इस सर्वे के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जब युवती से पूछा तो उसने कहा मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं, जो मुझे अच्छा लग रहा है वही कर रही हूं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही हूं। डाइट चार्ट के नाम पर ईसाई धर्म का प्रचार करने वाली और कोरोना भ्रान्ति फैलानी वाली डॉ संध्या तिवारी की हरकत से आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने उसकी शिकायत तहसीलदार व पुलिस में की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बाजना थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच में तथ्य आने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी 👉👉👉 CBSE 12th बोर्ड परीक्षा की तिथियां 1 जून को कि जाएगी घोषित.

उधर बाजना तहसीलदार बीएस ठाकुर ने बताया कि उक्त महिला कर्मी द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने पर उक्त महिला कर्मी के कथन लिए गए है और उसके पास से प्रचार करने के पर्चे भी प्राप्त हुए है। प्रकरण में जांच प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद उक्त महिला चिकित्सक को वहां से हटा दिया गया है।

फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं 
फ़िलहाल नर्स पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई या पुलिस कार्रवाई अभी इस मामले में सामने नहीं आई है. वहीं फिलहाल नर्स को ड्यूटी से हटा दिया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कहीं जा रही है. 

Related posts

ओबीसी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश पर जारी रहेगी रोक, रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज ने सुबह 6:30 बजे बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गुना में एफआईआर दर्ज, तालिबान से की थी महर्षि वाल्मीकि की तुलना

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!