29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशमध्यप्रदेश

18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पाबंदी ख़त्म, अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर भी कराया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन की गाइडलाइंस में बड़ा बदलाव किया है। 18 से 44 उम्र वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट बुक करने के लिए कोविन पोर्टल पर आ रही परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन की नई गाइड लाइन जारी की है

खबरें और भी 👉👉 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR.

मंत्रालय ने 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पाबंदी ख़त्म कर दी है। सरकार ने सुविधा दी है कि अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। यानि अब On Site भी रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइड लाइन के मुताबिक अब 18 से 44 की उम्र वाले लोगों शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर सीधे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन करा सकेंगे।हालांकि, यह सुविधा अभी सिर्फ सरकारी वैक्सीन सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। इस प्रावधान से वैसे लाखों को लोगों को फायदा होगा जो इंटरनेट, मोबाइल, ऐप की कवायदों से बिल्कुल वाकिफ नहीं हैं।

खबरें और भी 👉👉 किल कोरोना की आड़ में ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थी नर्स, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, तहसीलदार व पुलिस में की शिकायत.

अभी प्राइवेट सेंटर्स पर यह सुविधा नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह सुविधा प्राइवेट वैक्सीन सेंटरों पर नहीं होगी। उन्हें अपना वैक्सीनेशन शेड्यूल सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट्स के जरिए ही देने होंगे।

Related posts

दमोह में हार पर भाजपा सख्त, पांच मंडल अध्यक्ष और सिद्धार्थ मलैया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित,जयंत मलैया को कारण बताओ नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी से किया मना तो प्रेमिका के साथ रहने के लिए करवाने लगा लिंग परिवर्तन, ट्रीटमेंट बीच में रोका

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!