36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
राजनीतिसीधी दपर्ण

विधायक द्वारा महिला जनप्रतिनिधि के साथ की गई बदसलूकी पर आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा विधायक का पुतला दहन

सीधी। नगर परिषद मझौली की अध्यक्ष रूबी विदेश सिंह के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में धौहनी के भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ बदसलूकी की गई है। एक पत्रकार वार्ता में नगर परिषद मझौली की अध्यक्ष रूबी विदेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि एक सरकारी कार्यक्रम को भाजपा का कार्यक्रम बनाए जाने पर जब मेरे द्वारा आपत्ति की गई तब उल्टे मेरे ही साथ भाजपा विधायक द्वारा अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा गया कि आपको इस कार्यक्रम में आने का कोई अधिकार नहीं है तथा तत्काल आप इस कार्यक्रम से चले जाइए। साथ ही जब कांग्रेस की योजनाओं को विधायक द्वारा अपना बताते हुए क्रेडिट लेने की कोशिश का मेरे द्वारा विरोध किया गया तब मुझे अपनी बात रखने का मौका कार्यक्रम में नहीं दिया गया तथा जब किसी प्रकार से विरोध करने पर मुझे बोलने का मौका मिला तब मेरी बात जनता तक ना पहुंचे इसलिए माइक ही बंद कर दिया गया। भाजपा विधायक को अपनी कुर्सी की चिंता सता रही है इसलिए वह जब क्षेत्र में विकास कार्यों को नहीं ला पा रहे हैं ऐसे में उनकी सोच यह है कि कांग्रेश की योजनाओं का भी वे क्रेडिट लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते अगर कोई महिला सार्वजनिक जीवन में जन सेवा के लिए आती है तो भाजपा के विधायक स्तर के नेता भी बदसलूकी पर उतर आते हैं ऐसे में कोई महिला क्यों जनसेवा के लिए सामने आएगी। रूबी विदेश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भय का वातावरण निर्मित किया गया एवं भाजपा के नारे लगाए गए जबकि यह एक सरकारी आयोजन था। कांग्रेश पार्टी की सदस्य होने के नाते मेरी यह जिम्मेवारी थी कि भाजपा विधायक के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का मैं डट कर विरोध करती और मैंने वही किया । एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते अगर भाजपा विधायक यह सोचते हैं कि वह मुझे और मेरी पार्टी को दबा सकते हैं तो मैं उन्हें यह बताना चाहूंगी कि डरना मेरे खून में नहीं है और कांग्रेश पार्टी मेरे साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में नारी शक्ति का जो अपमान भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया है उसका बदला जनता उन्हें अवश्य देगी। मैंने अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा दी है और आगे की रणनीति शीर्ष नेतृत्व तय करेगा और उसी के अनुरूप हम सब का कदम होगा।

भाजपा विधायक का कृत्य घोर निंदनीय – बाबा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा एक महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का कोई भी अधिकार नहीं है तथा उन्होंने अपनी मौजूदगी में नगर परिषद मझौली की अध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री रूबी विदेश सिंह का जो अपमान किया है वह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पहले से ही कम है और एक जिम्मेदार नेता होने के नाते भाजपा विधायक को अपनी उपस्थिति में ना तो स्वयं और ना ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किसी महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का कृत्य किया जाना चाहिए। यह घटना घोर निंदनीय है और कांग्रेस पार्टी इस घटना की निंदा करती है। इस अपमान के लिए हम हर स्तर पर भाजपा विधायक का विरोध करेंगे एवं उन्हें सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा है कि इस घटना के जिम्मेदार भाजपा विधायक का विरोध स्वरूप पार्टी द्वारा पुतला दहन किया गया है यद्यपि अस्वस्थता की वजह से मैं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाया हूं लेकिन घटना की जानकारी पार्टी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी गई है एवं आगे जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे पार्टी आवश्यक कदम उठाएगी।

कांग्रेस ने किया भाजपा विधायक का पुतला दहन

घटना से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा विधायक का पुतला दहन जिला मुख्यालय में किया गया पुलिस स्टाफ पुतला दहन का कार्यक्रम धोनी विधान सभा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह की अगुवाई एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी रणनीति तय की जाएगी उसी के अनुरूप चाहे मझौली हो या कुसमी भाजपा विधायक का जमकर विरोध किया जाएगा और उन्हें यह एहसास दिला जाए बाकी उन्होंने कितनी बड़ी भूल की है। मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा है कि एक महिला जनप्रतिनिधि के अपमान को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी एवं हर स्तर पर भाजपा विधायक का विरोध किया जाएगा। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने कहा है कि युवा कांग्रेस पार्टी की रणनीति के अनुसार इस अपमान का बदला लेने के लिए बड़ा से बड़ा संघर्ष और त्याग करने के लिए तैयार है। महिला नेत्री गौरी साकेत ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं को हमेशा ही अपमान मिलता है और अब महिलाएं एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेताओं में शामिल रहे आनंद सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीधी,कमलेश सिंह ( विधानसभा प्रत्याशी धौहनी),रूबी सिंह नगर परिषद् अध्यक्ष मझौली,पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रंजना मिश्रा,पुष्पा सिंह,माधुरी सिंह,रेखा सिंह,गौरी सांकेत, तारा सिंह,उर्मिला सिंह,दयाशंकर पांडेय, हरिहर गोपाल मिश्रा,विनोद मिश्रा, नवीन सिंह,विक्रम सिंह,सरदार अजीत सिंह,देवेंद्र सिंह दादू यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज सिंह आईटी सेल जिला अध्यक्ष सीधी,दीपक मिश्रा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष,रोहित मिश्रा,ओमकार कर्चुली, प्रवेश सिंह, आकाशराज पांडेय,विजय सिंह, संजय सिंह मड़वा,बिजेंद्रमणि अवधिया,दिग्विजय सिंह राहुल,संजय सिंह,के डी सिंह, रमन सिंह,रविनाथ गोस्वामी,विकास साहू,धर्मेन्द्र चौधरी,रविनाथ गोस्वामी,राहुल सिंह चौहान,जय सिंह,रजनीश श्रीवास्तव गोविन्द गुप्ता,रामलाल वर्मा,भैया लाल गुप्ता, मो.वसीम।

Related posts

सीधी से 15 किलोमीटर दूर बड़ौदा में स्थित शिव मंदिर में लगा भक्तों का ताता

inishantthakur@gmail.com

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस की मैराथन बैठक संपन्न,जीतने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट – ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 124 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 29 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!