
ग्वालियर : ग्वालियर में शादी के दिन ही एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। मंडप में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। साथ ही बारात भी पहुंच गई थी। अब ग्वालियर एसपी के पास जाकर सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही सुरक्षा की मांग की है। घटना हस्तिनापुर गांव की है। शनिवार को युवती की शादी थी। SP ने दोनों को महिला थाना पहुंचाया है। दोनों के परिवार वालों को बुलाकर काउंसिलिंग कराई जा रही है।
खबरें और भी 👉👉 कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार.
शहर के देहात हस्तिनापुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का बिजौली निवासी राधेश्याम से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम तक खा चुके हैं। युवती के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने युवती की शादी भी तय कर दी थी। शनिवार हस्तिनापुर गांव से युवती की शादी होना थी। घर में मंडप गढ़ा हुआ था, बारात दरवाजे पर खड़ी थी। किसी और की होती उससे पहले ही दुल्हन वहां से भाग गई। बाहर उसे प्रेमी राधेश्याम मिल गया। इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे।उसके बाद दोनों वहां से निकल गए।
खबरें और भी 👉👉 दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर लगा दी आग, पति समेत 6 पर केस दर्ज.
दुल्हन के परिजन को पता चला तो उसे तलाश करने में जुट गए। वह तलाश करते हुए राधेश्याम के घर भी पहुंचे। उसके घरवालों को धमकी देकर आए है। जब प्रेमी का जोड़े को यह पता लगा तो वह हाथ थामकर शनिवार शाम SP ऑफिस पहुंच गए। यहां SP ग्वालियर अमित सांघी से मुलाकात कर बताया कि वह बालिग हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पर उनके परिवार दुश्मन बने हुए हैं। उनसे उन दोनों की जान को खतरा है। SP ने दोनों को महिला थाना भेजा है। दोनों के परिवार को बुलाकर समझाया जा रहा है।
खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा.
प्रेमी-प्रेमिका का कहना है मार डालेंगे वे लोग इसलिए उन्हें 8 दिन के लिए जेल भेज दे
युवती का कहना है कि मेरी शनिवार को शादी थी लेकिन मैं वो शादी करना नहीं चाहती हूं। मैं अपने प्रेमी का हाथ पकड़कर घर से भाग आई हूं। मैं इनके साथ रहना चाहती हूं, पुलिस के पास मदद के लिए आए हैं। वहीं, युवती के प्रेमी राधेश्याम का कहना है कि प्रेमिका के घरवाले उसकी और उसके घरवालों की जान के पीछे पड़े हुए हैं। अगर वो उन्हें मिल गया तो उसे मार डालेंगे, लेकिन वह प्रेमिका बिना नहीं रह सकता है, पुलिस चाहे तो उसे 8 दिन के लिए जेल भेज दे, जिससे उसकी जान तो बच जाएगी, नहीं तो हम अपनी जान देंगे।
खबरें और भी 👉👉 कॉलेज छात्रों के हित में बड़ा फैसला : जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी.
पुलिस ने काउंसिलिंग के दौरान लड़का लड़की दोनों के परिवारों को साफ चेतावनी दे दी है कि वह उन पर कोई जोर जबरदस्ती न दिखाएं। लड़के के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए थे। इसलिए लड़का उनके साथ चला गया, लेकिन लड़की के परिजन ने तैयार नहीं थे। इस पर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।

2 comments
[…] […]
[…] […]