24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करने की अपील की…

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करने का आग्रह किया है| उन्होंने प्रदेश के आम लोगों और कांग्रेसजनों के लिए जारी एक अपील में कहा है कि कोरोना काल ऐसा समय है जब हमें अनिश्चितता का लगातार अहसास हो रहा है| हमारी आशायें कोरोना की दूसरी लहर के साथ अब चिंता में बदल गई हैं| अधिकतर परिवारों में कुछ लोग बीमार हैं या उन्होंने अपनों को खोया है| यह समय कोरोना से बचने के लिए लोगों को प्रेरित करने का है| अपने आत्मविश्वास और संयम को बनाये रखने का है| यह तभी संभव है जब सब कुछ भूलकर हम एक दूसरे की डोर थामे रहें|

अजय सिंह ने कहा कि विन्ध्यप्रदेश सहित मध्यप्रदेश राज्य की तमाम जनता, कांग्रेस के साथियों और इष्ट मित्रों से मेरा यही विनम्र आग्रह है कि सभी लोग कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करें| मास्क लगाना और शारीरिक दूरी बनाये रखना पहली प्राथमिकता है| बाहर से आने पर और हर कार्य के बाद साबुन से लगातार हाथ धोते रहना और सेनेटाइज करना बहुत जरूरी है| बार बार अनावश्यक घर से बाहर न निकलें| भावनाओं में बहकर घर पर और सामाजिक कार्यों में किसी को आमंत्रित न करें| जहाँ तक हो सके समारोहों को टालें| शंका होने पर कोरोना की जांच करवायें और वेक्सीन जरूर लगवायें| यह सभी अनुशासन कोरोना से बचने में मदद करेंगे|
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सभी के स्वास्थ्य की कामना करते हुए सावधान किया है कि आपके सहारे जीवनयापन करने वालों को आपकी जरूरत है| छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है|

Related posts

20 हजार रुपए में बेच रहे थे प्लाज्मा,टीआई ने कस्टमर बन कर की डील, अस्पताल जयारोग्य का वार्ड बॉय और ऑटो चालक गिरफ्तार,ICU का अटेंडर फरार …..

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत चकडौर के पंचायत भवन परिसर रोजगार मेंला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण पर नवीन दिशा-निर्देश जारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!