29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

कोचिंग संचालक ने नाबालिग से किया दुराचार, गर्भवती होने पर प्रायवेट अस्पताल में कराया गर्भपात

मध्य प्रदेश मैं बैतूल के आमला थाना क्षेत्र की 15 साल की नाबालिग लड़की जिस कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी, उसी कोचिंग सेंटर के संचालक प्रकाश भोजकर ने नाबालिग के साथ 16 अक्टूबर 21 को दुराचार किया था। इसके बाद पीड़िता को डराया और धमकाया था था जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। घटना के बाद पीड़िता जब गर्भवती हुई तो बलात्कार की बात का खुलासा हुआ।

खुलासा होने के बाद आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल जोकि बैतूल में है वहां 22 मार्च को उसका गर्भपात करवा दिया। इस मामले को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को फोन करके सूचना दे दी। जिसके बाद एसपी ने पुलिस की टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज किया गया। बुधवार 30 मार्च 2022 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच में पाया गया कि आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाकर उसका गर्भपात कराया। पुलिस की टीम बुधवार को शाम करुणा हॉस्पिटल पहुंची और नाबालिग के भर्ती होने से संबंधित दस्तावेज खंगालने के बाद जब यह पता चल गया कि नाबालिग का गर्भपात अस्पताल की महिला डॉक्टर वंदना कापसे ने किया है,तो उनके खिलाफ भ्रूण हत्या की धारा 315 का मामला दर्ज किया गया और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी कोचिंग संचालक प्रकाश भोजकर के माता-पिता को भी सहआरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Related posts

सिंधिया ने लिखा SAHARA के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्री को पत्र

MP SIDHI NEWS TEAM

इटारसी में हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के घर पर जश्न, जीत मिलते ढोल की थाप पर नाचने लगीं महिलाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

ओबीसी आरक्षण बिना पंचायत चुनाव के खिलाफ उमा भारती, बोलीं- 70 फीसदी आबादी से अन्याय

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!