
मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस तेजी से फैल रहा है । यह महामारी का रूप लेता जा रहा है। महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उपयोग करते हुए सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल्दी ही व्यापक इंतजाम सरकार को करना चाहिए। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकृष्ट किया है कि म.प्र. में कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव के कारण ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे कोविड मरीजों की मौतों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ रही है। मृत्यु के आंकड़ो को उजागर करे।
कमलेश्वर पटेल ने कहा की कोविड से होने वाली मृत्यु के आंकड़ो को छुपाया जा रहा है । कोरोना से हुई मौत के प्रमाण पत्र को प्राप्त करने में भी उनके परिजनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि म.प्र. में अभी तक ब्लैक फंगस के 600 से अधिक केस सामने आ गए है। जनहानि को रोकने के लिए ब्लैक फंगस को महामारी एक्ट के तहत नोटेबल डिसीस घोषित करें। इस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य केन्द्रों पर निगरानी, पहचान, ईलाज और ICMR द्वारा जारी गाइड लाईन का पालन करने के लिए विशेष प्रयासों में कमी के समाचार ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहे है। गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीजों को आवश्यक दवाई एवं उपकरण की व्यवस्था भी अविलम्ब की जानी चाहिए।
खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा.
कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ब्लैक फंगस, कोविड- 19 के साईड इफेक्ट के रूप में सामने आ रही है । ऐसी स्थिति में कोविड-19 का एकीकृत व समन्वित रूप से उपचार किया जाना आवश्यक है। जनसामान्य को इस बीमारी के लक्षणों, बचाव के संबंध में जागरूक करना जरूरी है जिससे अमूल्य जीवन को बचाया जा सके। शासन ने आज तक कोई जन हितैषी जानकारी जनसामान्य को नही दी जिसमें कि ब्लैक फंगस क्या है? लक्षण क्या है? इलाज क्या है? दवाईयां इंजेक्शन कहाँ मिलेगा? इसका उल्लेख हो। कमलेश्वर पटेल ने मांग की है कि सभी विकासखण्ड में इसके उपचार की व्यवस्थाएं की जाना चाहिए।
खबरें और भी 👉👉 अघोषित बिजली कटौती घोर अमानवीय है, मरीजो की जान से खिलवाड़ – कमलेश्वर पटेल.


1 comment
[…] […]