30.8 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले की लिंक पाकिस्तान से

भोपाल। इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले का लिंक पाकिस्तान से है यह खुलासा सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के समक्ष किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है वहां पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था। गृहमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना पर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमल नाथ क्या आप दतिया मामले पर भी जांच कमेटी बनाएंगे? दतिया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटों ने अल्पसंख्यक की हत्या कर दी। नीमच-रीवा की घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रमाण हैं, मैं इसकी भर्त्सना करता हूं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 99 ही बचे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 नए केस आए हैं, जबकि 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। कल कोरोना के कुल 68,128 टेस्ट हुए हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन

MP SIDHI NEWS TEAM

12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जून में होगा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!