22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार

सीधी : जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम भनवारी निवासी वृद्ध महिला द्वारा एसएआई भतीजे पर कब्जे पट्टे की जमीन को हड़पने का प्रयास किये जाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। 70 वर्षीय वृद्ध बेवा महिला रामकली द्विवेदी पति स्व. ईश्वरी प्रसाद द्विवेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार वह विधवा महिला हैं वात रोग से पीडि़त हैं जिससे उठने-बैठने में असमर्थ हैं। पति की मृत्यु पिछले साल कोरोना के चलते हो गई थी। जिसके बाद देवर राजेन्द्र द्विवेदी व उनके पुत्रों के द्वारा उनकी देखभाल की जा रही है।

महिला के अनुसार उनके पति द्वारा ग्राम बिछिया पराई पोस्ट कर्थुआ तहसील चितरंगी में 40 वर्ष पूर्व अपनी मेहनत की कमाई से करीब 3 हेक्टेयर जमीन खरीदकर उसमे दुकान बनाकर खेती, किसानी के साथ निवास कर रहे थे। महिला भी वहीं आवाद थी। पति के मृत्यु के बाद देवर शिवदयाल द्विवेदी एवं उनके पुत्र मारकण्डे द्विवेदी तथा भतीजे अरविन्द कुमार द्विवेदी व इनका छोटा भाई जीतेन्द्र द्विवेदी साथ ही मां देववती द्विवेदी, छोटे देवर अयोध्या प्रसाद द्विवेदी के अलावा जमीन हड़पने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा है। भतीजा अरविन्द द्विवेदी पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर थाना बरिगवां में पदस्थ है। जिसके द्वारा बर्दी लगाकर घर पहुंचकर हमारी जमीन को जोतने, बोने से मना कर रहा है। इतना ही नहीं पूरी जमीन व सम्पत्ति अपने नाम कराने के लिए दवाब बना रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि मामले की शिकायत बहरी थाना सहित बरिगवां थाना में भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। भतीजा एएसआई होने के कारण पुलिस कार्यवाही करने में पीछे हट रही है। महिला के अनुसार बिछिया पराई में जो जमीन है वह हिस्से की नहीं है, पति द्वारा खरीदी गई जमीन है जबकि भनवारी गांव में पैतृक सम्पत्ति में उनके पति को हिस्सा न मिलने के स्थिति में खरीदी गई थी। लेकिन पति के मृत्यु के बाद मेरे कोई बारिश न होने की वजह से भतीजा अरविन्द द्विवेदी व उसके परिवार द्वारा जमीन हड़पने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा है। महिला ने आज शुक्रवार को सीधी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Related posts

दो विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्य से किया गया पृथक

MP SIDHI NEWS TEAM

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जी का दो दिवसीय दौरा कल आएंगे रीवा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड टीका लगवाने 18 से 44 वर्ष के युवाओं में दिखा उल्लास

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!