
कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने जहां आम आदमी के लिए शादियों पर प्रतिबंध लगा रखा है, सड़कों पर निकलने तक पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं प्रतिबंध के बावजूद खण्डवा में विधायक के परिवार में विवाह का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू में बेटी की शादी करना खंडवा विधायक के भाई को महंगा पड़ गया। मोघट रोड पुलिस ने विधायक के भाई सहित टेंट संचालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आपदा प्रबंधन की धाराओं में एफआईआर की है। इससे पहले शिकायत मिलने पर गुरुवार को एसडीएम ने मौके पर जाकर टेंट भी खुलवाया था।
👉👉👉 ये भी पढ़े शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि.

पुलिस के अनुसार गुरुवार को जूनी इंदौर लाइन रोड पर विक्रम टाइल्स के यहां चौधरी कम्पाउंड में अशोक पिता पूरन लाल वर्मा की बेटी का विवाह था। शाम के समय बड़वाह से बारात आने वाली थी। लोगों ने विवाह कार्यक्रम की सूचना जिला प्रशासन को दी। शाम 6 बजे शादी कार्यक्रम की सूचना मिली,तो खंडवा एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, सीएसपी ललित गठरे उनके निवास पहुंचे। यहां देखा तो टैंट सजा हुआ था। बारात आने से पहले उनके स्वागत की तैयारी और स्टेज सजाया जा रहा था।जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीएम डॉ. ममता खेड़े, सीएसपी ललित गठरे ने कार्रवाई करते हुए परिवार वालों को समझाया। रिश्तेदारों को हाथ जोड़कर विदा कीजिए। चेतावनी दी कि ध्यान रहे, सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के फेरे होंगे।
👉👉👉 ये भी पढ़े हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर बोले सचिन पायलट- उनकी ईमानदारी और सादगी का उदाहरण शायद ही कांग्रेस में हो.
कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन पाए जाने पर अपनी बेटी मोनिका उर्फ मोनू की शादी करने वाले अशोक वर्मा व टेंट संचालक प्रदीप पिता जगदीश जगताप पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
👉👉👉 ये भी पढ़े कॉलेज छात्रों के हित में बड़ा फैसला : जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी.
क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख सदस्य है विधायक
अप्रैल माह में प्रशासन ने मात्र घर में बीस लोगों की उपस्थिति में विवाह की अनुमति दी थी, तो 15 मई को वैवाहिक कार्यक्रमों का आयोजन आगामी आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन विधायक की भतीजी के विवाह में कितने लोग शामिल होते, इसका अंदाज वहां चल रही बड़े पैमाने की तैयारी से ही लगाया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि विवाह के जिस आमंत्रण पत्र में विनीत में विधायक का नाम है, उसमे परिजनों के ही 62 नाम छपे हुए है। जिसमें दर्शनाभिलाषी में 22 नाम, स्वागतातुर में 21, विनित में 8, ननिहाल पक्ष में 7 नाम है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन के माता-पिता को मिलाकर कुल 62 नाम हो रहे हैं। इसमें 18 तो चाचा -चाचियां, 8 बुआ-फूफा है। अभी इस सूचि में वर पक्ष, केटरर्स, हलवाई, टेंट वाला, लाईट वाला, फोटोग्राफर, पंडित, बैण्ड वालों की गिनती तो शामिल ही नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि विधायक वर्मा खण्डवा की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के प्रमुख सदस्य भी है जो अपने ही परिवार में प्रोटोकॉल का पालन करवाने में असफल रहे।
👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक ने इस समय शादियों को टालने की अपील प्रदेशवासियों से की थी।
👉👉👉 ये भी पढ़े मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.


1 comment
[…] 👉👉👉 ये भी पढ़े विधायक की भतीजी की धूमधाम से शादी,बारा…. […]