24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अघोषित बिजली कटौती घोर अमानवीय है, मरीजो की जान से खिलवाड़ – कमलेश्वर पटेल

जरूरत मंदो को नही मिला अनाज, मनरेगा का काम बन्द

शासन-प्रशासन एवं विद्युत मंडल के उच्च अधिकारियों द्वारा कोविड संक्रमण की त्रासदी के समय में अघोषित विद्युत कटौती अमानवीय है। इससे भयावह स्थिति उत्पन्न होगी। अस्पतालों और घरों में बिजली की सख्त जरूरत है। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सरकार से आग्रह किया कि संकट के समय बिजली कटौती को तत्काल रोके।

खबरें और भी 👉👉 कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश


कमलेश्वर पटेल आज सीधी जिले के सिहावल जनपद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों से वर्चुअल चर्चा कर रहे थे । पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि ग्राम पंचायतों में अघोषित विद्युत कटौती से कोरोना रोगी एवं आमजन बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। जरूरतमंदों को वितरित किया जाने वाला खाद्यान्न भी गांवों में निशुल्क वितरित नहीं हुआ है। अनेक स्थानों पर गरीब ग्रामीणों से शुल्क लेकर अतिरिक्त खाद्यान्न 10 किलो दिया जाना था वह भी नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को काम नहीं दिया जा रहा है। जो कार्य इसके तहत पूरे हुए हैं, उनके मटेरियल एवं मजदूरी का भुगतान भी पिछले पांच माह से नहीं किया गया है। अंत्येष्टि सहायता राशि व प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु की सहायता राशि उनके परिजनों को पिछले पांच माह से नहीं वितरित हुई है।

खबरें और भी 👉👉 जबलपुर में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने; करोना कर्फ्यू चेकिंग के दौरान फोड़ा महिला का सिर,मासूम को जानवरों की तरह पीटा


कमलेश्वर पटेल ने बताया कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद भी उन्हें कोरोना से मृत्यु का प्रमाण पत्र नहीं देकर परिजनों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों से गेहूं खरीदी केंद्र पर क्रय किया गया अनाज खुले में पड़ा है व अनाज सड़ रहा है। गेहूं का परिवहन नहीं होने से जनता की गाढ़ी कमाई के रुपयों का दुरुपयोग हो रहा है।

खबरें और भी 👉👉 पति का कटा चालान तो पत्नी हुई आगबबूला, चप्पल उठाकर एसडीएम को दौड़ी मारने,पति पत्नी गिरफ्तार

बिजली कटौती बंद करें

कमलेश्वर पटेल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में एक और अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों,कोविड केंद्रों व होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जीवन रक्षक दवाइयों, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन के अभाव में परेशानी हो रही है। वंही दूसरी और विद्युत की कटौती से भयावह त्रासदी उत्पन्न हो सकती है।मरीजों के लिए जानलेवा साबित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 24 घंटे घरेलू बिजली एवं 10 घंटे कृषि कार्य के लिए बिजली देने की घोषणा की है। सरकार जो कहती वह नही करती है।

Related posts

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित,30 सितंबर तक रहेगा संचालित

MP SIDHI NEWS TEAM

मानवता के विरुद्ध अपराध हो रहा और सिंगरौली प्रशासन चुप है- कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी वासियों के लिए राहत भरी खबर जिले में लगेगा दो ऑक्सीजन प्लांट 1 मिनट में तैयार होंगे 1300 मीटर ऑक्सीजन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!