24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

शहडोल कलेक्टर उदासीनता और शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव और पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

शहडोल जिले में लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के चलते शहडोल कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने पंचायत सचिव एवं पटका पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना ने छीना पति, अब जमीन हड़पना चाह रहा है परिवार, वृद्ध बेवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल कलेक्टर विकासखंड सोहगपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर के निरीक्षण पर थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा सिंहपुर में पदस्थ पटवारी पवन चौधरी एवं सचिव मंगलेश्वर मिश्रा के द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता तथा कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लगातार किए जा रहे लापरवाही पूर्वक कार्यो के कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खबरें और भी 👉👉👉 मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) महामारी घोषित, जारी किया गया आदेश.

निरीक्षण के दौरान शहडोल कलेक्टर ने बीएमओ बीएलओ सचिव तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नहीं देने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए, बीएमओ को कड़े लहजे में कहा कि शासकीय सेवा के प्रति आपकी नियत और विल पावर ठीक नहीं है,इसे तत्काल सुधारें। साथ ही कलेक्टर शहडोल द्वारा चिकित्सालय में समुचित व्यवस्था बनाने के कड़े निर्देश दिए गए।

Related posts

शहडोल मेडिकल कॉलेज का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

बिजूल नदी के पास अधेड़ का शव मिलने के मामले में मोरवा पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत 5 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की भाई ने जीजा के बड़े भाई को मारी गोली

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!