28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

सीधी में दुधमुंहे बच्चे की मां ने गला दबाकर की निर्मम हत्या, उल्टी-दस्त से थी तंग

सीधी।  मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर दी। नवजात शिशु की उम्र मात्र 10 माह थी। मामला सीधी जिले के सैरपुर गांव का है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। महिला को अपनी करतूत पर पछतावा हो रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो राेते हुए वह बार-बार यही कहती रही… न पता नहीं अचानक क्या हो गया कि मैंने अपने ही कलेजे के टुकड़े का गला घोंट दिया।

एएसपी अंजू लता पटले ने बताया कि 25 साल की प्रियंका पति सुधीर गुप्ता ने 10 महीने के बेटे गोलू की गला घोंटकर हत्या की बात कबूली है। शनिवार शाम मामले की सूचना मिली थी। टीम गांव पहुंची, तो बच्चे के गले में फंदे के निशान थे। पुलिस ने रविवार को पीएम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर मारने का मामला सामने आया। परिजनों से बयान के दौरान मां थोड़ी सहमी नजर आई।

शुरुआत में यह कहानी बनाई

पुलिस के अनुसार शक होने पर मां प्रियंका को थाने लाया गया। पहले उसने कहा कि बच्चे को 5 मिनट के लिए अकेला छोड़कर पानी भरने चली गई थी। लौटकर आई, तो देखा बच्चे की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा बताई गई तंत्र मंत्र वाली बात पर भी पूछताछ हुई। हालांकि कई बार बयान बदलने के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या का यह कारण बताया

हत्या की आरोपी माने पुलिस पूछताछ में कहा कि वो बार-बार उल्टी दस्त कर रहा था इससे वह परेशान हो गई थी। पूछताछ के दौरान प्रियंका के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उसने बताया कि बच्चा बीमार था। वह बार-बार उल्टी दस्त कर रहा था। परेशान हो गई थी, फिर अचानक पता नहीं मुझे क्या हुआ कि पास में ही पड़े एक कपड़े को फाड़कर उसके टुकड़े से कलेजे के टुकड़े का गला घोंट दिया।

Related posts

पुष्पराज बने रेल्वे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य 

MP SIDHI NEWS TEAM

बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

MP SIDHI NEWS TEAM

MP TET पेपर लीक मामला: व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय दिल्‍ली से गिरफ्तार, निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!