25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित

सागर जिले के रहली कस्बे में कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक महिला सब्जी खरीदने बाजार पहुंची थी और उसने मास्क नहीं लगाया था। इसपर पुलिस ने महिला को पकड़कर खींचा और उसकी पिटाई कर दी। ये वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार पुलिस की इस हरकत की निंदा हो रही थी।

विगत दिन पहले सागर पुलिस द्वारा पहले शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस बनाकर महिला को गिरफ्तार किया गया। फिर अचानक सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ वायरल, वीडियो को देखकर रहली में महिला आरक्षक द्वारा महिला की पिटाई सम्बंधित मामले में सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने एक्शन लेते हुए आज महिला आरक्षक तथा एएसआई को निलंबित कर दिया है।

महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा

मास्क न पहनने पर पुलिस द्वारा महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने निंदा की है। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मास्क न पहनने को लेकर सागर में पुलिस द्वारा की गई एक महिला की बर्बर पिटाई की घटना को निंदनीय, अमानवीय और शर्मनाक बताया है। उन्होने कहा कि कोविड पीड़ि महिलाओं तक को दुष्कर्म से न बचा पाने वाली पुलिस महिलाओं पर ही अत्याचार कर रही है।

गुरूवार को जारी एक वक्तव्य में वायरल वीडियो के आधार पर शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होने कहा कि पूरे संक्रमण काल में कोविड पीड़ित महिलाओं के साथ दरिंदगी और छेड़छाड़ की कई घटनाएं प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई, वहीं पुलिस और प्रशासन की असंवेदनशीलता और लापरवाही के कारण ऐसी शर्मनाक घटनाएं आज भी बदस्तूर जारी हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की पुलिस जो व्यवहार राज्य की महिलाओं से कर रही है दरअसल वह व्यवहार उसे उन अपराधियों के साथ करना चाहिए जो बेखौफ होकर “नारी सुरक्षा” के नारे का मखौल उड़ाते हुए कोविड पीड़ित महिलाओं तक के साथ दुर्व्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Related posts

ट्यूशन फीस के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण आदेश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में आज 48 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 300 पार,पिछले 28 दिनों में मिल चुके है 631 संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

खरगोन में पत्थरबाजों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : कृषि मंत्री कमल पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

4 comments

वाराणसी के डॉक्टरों से बात करते प्रधानमंत्री मोदी हुए भावुक बोले,बोले- ब्लैक फंगस नई चुनौती, बच्च May 21, 2021 at 2:17 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आय…. […]

Reply
विधायक की भतीजी की धूमधाम से शादी,बारात से पहले पहुंचीं SDM,प्रतिबंध में बेटी की शादी करने वाले विध May 21, 2021 at 11:16 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आय…. […]

Reply
कॉलेज छात्रों के हित में बड़ा फैसला : जून-जुलाई तक परीक्षा कराने के निर्देश, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी May 21, 2021 at 11:17 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़े महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आय…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!